बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट, 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 40 घायल

bomb blast in Balochistan Now in a
bomb blast in Balochistan Now in a

बलूचिस्तान | bomb blast in Balochistan Now in a : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के तुर्बत इलाके में शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। घायलों में अधिकांश सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है।

Table of Contents

आत्मघाती हमलावर ने एक यात्री वैन को निशाना बनाया

bomb blast in Balochistan Now in a : यह विस्फोट तुर्बत के ढांग क्षेत्र में हुआ तब हुआ जब आत्मघाती हमलावर ने एक यात्री वैन और उसके पास खड़े एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया। इलाके में एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर

bomb blast in Balochistan Now in a : बताया जा रहा है कि यात्री वैन में यात्रा कर रहे अधिकांश लोग सुरक्षाकर्मी थे। विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। बचाव दल ने घायलों और मृतकों को स्थानीय अस्पतालों में भेजा है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर फिदायीन हमला

bomb blast in Balochistan Now in a : बीएलए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड फिरदाई (आत्मघाती हमलावर) ने आज तुर्बत में कब्जे वाली पाकिस्तानी सेना के काफिले पर फिदायीन हमला किया। इस हमले में कई सैन्यकर्मी मारे गए। हमारा संगठन इस हमले की जिम्मेदारी लेता है।”

bomb blast in Balochistan Now in a : सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों को निशाना बनाकर घातक हमले

बीएलए ने पहले भी कई बार सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों को निशाना बनाकर घातक हमले किए हैं। बलूचिस्तान, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है, जहां सुरक्षाबलों और अलगाववादी समूहों के बीच संघर्ष जारी है।

bomb blast in Balochistan Now in a : बलूचिस्तान में सुरक्षा स्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण

पाकिस्तान सशस्त्र बलों के मीडिया विभाग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने हाल ही में जानकारी दी कि वर्ष 2024 में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में सुरक्षा बलों ने कुल 57,775 सैन्य अभियान चलाए। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि बलूचिस्तान में सुरक्षा स्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।


यह भी पढ़ें:  तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात फेंगल को घोषित किया गंभीर प्राकृतिक आपदा


(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है.  )
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार