रायपुर | Bollywood singer Shaan : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा सहित अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
राज्योत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ
Bollywood singer Shaan : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव में बॉलीवुड सिंगर शान को राज्यकिय चिन्ह से सम्मानित किया किया।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ समारोह बेहद आकर्षक रहा, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर गायक शान ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। शान की सुरीली आवाज और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए दूर-दूर से लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।
Bollywood singer Shaan : सुरीली आवाज और छत्तीसगढ़ी लोकगीत की मधुर धुन
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 के दौरान बॉलीवुड गायक शान ने छत्तीसगढ़ी गीत “छुनुर छुनुर पैरी बाजे रे गोरी, जियरा म चले छुरी रे” गाकर वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी सुरीली आवाज और छत्तीसगढ़ी लोकगीत की मधुर धुन ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। शान ने इस गीत को पूरे जोश और उमंग के साथ गाया, जिससे छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक और अधिक मनमोहक हो गई। उनके इस प्रदर्शन ने समारोह में एक अलग ही जोश भर दिया, और लोगों ने तालियों और झूमते कदमों से उनका स्वागत किया।
Bollywood singer Shaan : गानों पर लोग झूम उठे और आयोजन स्थल पर जबरदस्त उत्साह का माहौल
उनके गानों पर लोग झूम उठे और आयोजन स्थल पर जबरदस्त उत्साह का माहौल बना रहा। शान के साथ अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण रहीं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
Bollywood singer Shaan : शान गाने का एक अंश (अन्तरा) भूल गए, गलती को मंच पर ही स्वीकारा
बॉलीवुड गायक शान ने हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक लाइव प्रदर्शन के दौरान एक लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत “छुनुर छुनुर पैरी बाजे रे गोरी, जियरा म चले छुरी रे” गाते समय गाने का एक अंश (अन्तरा) भूल गए। उन्होंने इस गलती को मंच पर ही स्वीकार किया और बिना झिझक के इसे हँसी-खुशी स्वीकारते हुए गीत को फिर से गाया। दर्शकों ने इस पर उनका उत्साहवर्धन किया और शान की इस सरलता और आत्मीयता को बहुत सराहा। शान की इस सहजता ने न केवल उनकी अदाकारी को और जीवंत बना दिया बल्कि दर्शकों के दिलों में उनके प्रति और भी सम्मान और प्रेम बढ़ा दिया।
यह भी पढ़ें: Bihar Chhath puja : दीपावली के बाद छठ घाटों को तैयार करने में तेजी
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार