मुंबई। Big Is The Bus Accident In Kurla : मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 49 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा कुर्ला (वेस्ट) में एसजी बर्वे मार्ग पर अंजुमन-ए-इस्लाम स्कूल के सामने रात 9.50 बजे की है। ‘बेस्ट’ की एक अनियंत्रित बस ने कई वाहनों के टक्कर मार दी।
हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ
Big Is The Bus Accident In Kurla : निकटस्थ भाभा अस्पताल की स्टाफ नर्स ने बताया कि 20 लोगों को वहां लाया गया था जिनमें 4 को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इजाल जारी है। यह हादसा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ और ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।
Big Is The Bus Accident In Kurla : बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मार दी
नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बेस्ट बस के चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। प्रशासन को जांच में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
Big Is The Bus Accident In Kurla : बताया जा रहा है कि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ घायलों को ऑटो में भी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर यातायात बाधित हो गया।
पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं है कि हताहतों की कुल संख्या कितनी है और भाभा अस्पताल के अलावा किसी दूसरे अस्पताल में भी किसी को ले जाया गया है या नहीं।
यह भी पढ़ें: आरी तुतारी : आँखें ततेरती महंगाई; भैरी हो गई सरकार