बाबा महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से दिव्य शृंगार, भस्म आरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

0
9
baba mahakal
baba mahakal

उज्जैन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। baba mahakal :  सावन के पावन महीने में देशभर के शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।

Table of Contents

अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने श्रद्धालु 

baba mahakal : इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंगलवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा।

मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक

baba mahakal : महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल का भांग, चंदन, और आभूषणों से दिव्य शृंगार किया गया।

महाकाल मंदिर के पुजारी ने महाआरती संपन्न कराई

baba mahakal : महाकाल मंदिर के पुजारी ने महाआरती संपन्न कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। अपने आराध्य देव के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीती रात से ही कतारबद्ध थे। भस्म आरती के दौरान पुरुषों के लिए पारंपरिक धोती-सोला और महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य होता है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे

baba mahakal : सावन के अवसर पर वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों की भारी भीड़ की वजह से स्पर्श दर्शन नहीं कराया जा रहा है। सावन के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की।


Read Moreज्ञानेश्वरी की सफलता से राज्य के युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों के लिए तैयार होगा अच्छा वातावरण – अरुण साव


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)