Assembly Election Results 2023 : तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी बढ़त…. जनता मोदी की गारंटी पर विश्वाश किया…मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर टूटा कहर

Results
Assembly Election Results 2023 : तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी बढ़त.... जनता मोदी की गारंटी पर विश्वाश किया...मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर टूटा कहर

रायपुर 03 दिसंबर by कुलदीप शुक्ला | Assembly Election Results 2023 :  छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम… पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आज 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम में मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वाश कर बीजेपी को चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बड़ी जीत दर्ज़ कर रही है। वहीं कांग्रेस तेलंगाना में बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नवीनतम रुझानों में भाजपा छत्तीसगढ़ में भाजपा जहां 56 सीटों पर आगे चल रही है , वहीं कांग्रेस 33, Bsp 01 सीटों पर आगे है। मध्य प्रदेश में 155 और राजस्थान में 114 सीटों पर आगे है।  छत्तीसगढ़ में भाजपा जहां 52 सीटों पर आगे चल रही है , वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। तेलंगाना में विपक्षी कांग्रेस ने 67 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है। cgmap

इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य की सत्ता में वापसी का दावा किया है।
डॉ सिंह ने ट्वीट किया , “ अंधेरा छंट गया है , सूरज निकल चुका है , कमल खिलने जा रहा है। सभी कार्यकर्ता साथ इस काउंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े रहें क्योंकि बहुत जल्दी ‘भाजपा आवत हे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई दौर की गिनती के बाद भाजपा की बढ़त के बाद प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नेतृत्व का श्रेय दिया और दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनायेगी।

दूसरी तरफ राजस्थान में हर चुनाव में जनता का रूख कांग्रेस और भाजपा के बीच घूमने का सिलसिला इस बार भी जारी होता नजर आ रहा है।

 

 

छत्तीसगढ़

Party Won Leading Total
Bharatiya Janata Party – BJP 1 55 56
Indian National Congress – INC 0 34 34
Total 1 89 90

 

cgrcg rrr

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here