Assembly election date : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान; झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान

Assembly election dates

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। Assembly election date :  हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे और दो राज्यों का विधानसभा चुनाव सम्मपन कराने के बाद आज भारत निर्वाचन आयोग (ECI ) ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान

Assembly election date : वहीं, झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र

Assembly election date : भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि ईसीआई दोनों राज्य में समावेशी और सुलभ चुनावों के जरिए सुचारू मतदान अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Assembly election date : महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता

राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष वोटर हैं, जबकि 4.66 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1.85 करोड़ युवा वोटरों की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। वहीं, 20.93 लाख वोटर पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे। 12.43 लाख वोटरों की उम्र 85 साल से अधिक है। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिनमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे ।

Assembly election dates : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान Assembly election dates : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान Assembly election dates : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान Assembly election dates : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान

 

इसके साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो संसदीय सीटों पर उपचुनाव होना है।


यह भी पढ़ें: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न,

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार