एशिया कप 2025; भारत सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की; निसंका का शतक गया बेकार

    0
    6
    asia cup 2025 india super over win :
    asia cup 2025 india super over win :
    दुबई,27 सितम्बर । asia cup 2025 india super over win : एशिया कप 2025 के आख़िरी सुपर-4 मुक़ाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अभिषेक शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी और संजू सैमसन व तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाज़ी की बदौलत 202 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

    श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने भी जबरदस्त मुक़ाबला किया

    asia cup 2025 india super over win : जवाब में श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने भी जबरदस्त मुक़ाबला किया। पतुम निशंका के शतक ने उन्हें लक्ष्य के बेहद क़रीब पहुंचा दिया, लेकिन आख़िरी गेंद पर स्कोर बराबर हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह की लाजवाब गेंदबाज़ी ने भारत को जीत दिला दी।

    सूर्यकुमार यादव का फ़्लॉप शो जारी

    asia cup 2025 india super over win : पहले गेंदबाज़ी करते हुए श्रीलंका ने कोई बड़ी ग़लती नहीं की और दूसरे ओवर में ही उन्हें शुभमन गिल का विकेट मिल गया था। हालांकि, इसके बाद अभिषेक की आंधी आई और भारत ने पावरप्ले में 71 रन बना दिए। सूर्यकुमार यादव का फ़्लॉप शो जारी रहा और आज भी वह 12 रन ही बना सके। थोड़ी ही देर बाद 31 गेंदों में 61 रन बनाकर नौवें ओवर में अभिषेक भी आउट हो गए।

    भारत की बल्लेबाज़ी गहराई और नियंत्रण 

    asia cup 2025 india super over win : इन सबके बीच भी भारत लगातार बाउंड्री ढूंढता रहा। बीच के ओवरों में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर 42 गेंदों पर 66 रन जोड़ दिए। श्रीलंका को विकेट तो नियमित अंतराल पर मिले, लेकिन भारत की बल्लेबाज़ी गहराई और नियंत्रण ऐसी थी कि विेकेट गिर रहे होने से भी रन गति पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा। श्रीलंका की ओर से पांच गेंदबाज़ों को विकेट भी मिले। लेकिन किसी के खाते में एक से ज़्यादा विकेट नहीं आए और छह में से कोई भी गेंदबाज़ छह की इकॉनमी से कम पर नहीं रुका।
    भारतीय गेंदबाज़ों पर जमकर हमला बोला
    asia cup 2025 india super over win : बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को पारी की चौथी गेंद पर ही कुसल मेंडिस के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद निसंका और परेरा ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और भारतीय गेंदबाज़ों पर जमकर हमला बोला। दोनों की बदौलत श्रीलंका ने पावरप्ले में 72 रन बना दिए थे। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अपने अर्धशतक केवल 25 गेंदों में पूरे किए। दोनों के बीच 127 रनों की साझेदारी 70 गेंदों में हुई जो इस फ़ॉर्मेट में श्रीलंका की पिछले 11 सालों में सबसे बड़ी और कुल मिलाकर तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
    निसंका पहला T20 शतक 
    asia cup 2025 india super over win : 32 गेंदों में 58 रन बना चुके परेरा को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरूण चक्रवर्ती ने स्टंप आउट कराया। इसके बाद भारत को वापसी की हल्की सी उम्मीद दिखी। 16वें ओवर में कप्तान चरित असलंका और 17वें ओवर में कामिंडु मेंडिस को चलता करके भारत ने श्रीलंका का स्कोर 163/4 कर दिया। निसंका एक छोर से टिके हुए थे 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर सामने की ओर छक्का मारकर उन्होंने अपना पहला T20  शतक पूरा किया। वह इस फ़ॉर्मेट में शतक लगाने वाले चौथे श्रीलंकाई बल्लेबाज़ बने हैं।
    asia cup 2025 india super over win : हर्षित ने ख़तरनाक निसंका का विकेट निकाला
    इस समय श्रीलंका को अंतिम 18 गेंदों में जीत के लिए 33 रन चाहिए थे। अक्षर द्वारा डाले गए 18वें ओवर में श्रीलंका को 10 रन मिले जिसमें दासुन शानका द्वारा लगाया गया छक्का भी शामिल रहा। 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 11 रन खर्च किए और अब हर्षित राणा को अंतिम ओवर में 12 रन बचाने थे। पहली ही गेंद पर हर्षित ने ख़तरनाक निसंका का विकेट निकाल दिया।
    asia cup 2025 india super over win : दौड़कर दो रन दोनों बल्लेबाज़ों ने ले लिए
    पहली चार गेंदों में केवल पांच रन देकर हर्षित ने भारत की उम्मीदों को बढ़ा दिया था। हालांकि पांचवीं गेंद पर शानका के बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गेंद डीप थर्ड बाउंड्री के बाहर चली गई। अंतिम गेंद शानका कनेक्ट तो नहीं कर सके लेकिन दौड़कर दो रन दोनों बल्लेबाज़ों ने ले लिए थे। शानका ने यदि डाइव नहीं लगाया होता और दूसरे छोर पर देखा होता तो श्रीलंका को तीसरा और विजयी रन भी मिल जाता।
    asia cup 2025 india super over win : सुपर ओवर में श्रीलंका का सरेंडर
    सुपर ओवर में अर्शदीप ने पहली गेंद पर ही कुसल परेरा को कैच आउट कराया और पहली तीन गेंदों में केवल एक रन दिए। चौथी गेंद वाइड रही और पांचवीं गेंद पर शानका रन आउट हो गए थे। सैमसन ने विकेट के पीछे से शानका को रन आउट किया था, लेकिन अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया था।
    asia cup 2025 india super over win : शानका ने रिव्यू मांगा और इस वजह से गेंद डेड मानी गई और रन आउट को उस समय वैध नहीं माना गया। हालांकि, अगली ही गेंद पर शानका डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच थमा बैठे। इस तरह भारत को केवल तीन रन का लक्ष्य मिला।
    भारत की ओर से गिल और सूर्यकुमार शुरूआत करने आए थे। वानिंदु हसरंगा गेंदबाज़ी करने आए थे और सूर्या ने पहली गेंद पर ही भारत को जीत दिला दी। उन्होंने डीप कवर की और शॉट खेला और फिर तीन रन भागकर पूरे कर लिए।