अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान: मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित

anopchand tilokchand jewellers ko rashtriya samman
anopchand tilokchand jewellers ko rashtriya samman

रायपुर। 3 अक्टूबर: Anopchand Tilokchand Jewellers ko Rashtriya Samman: मध्य भारत के आभूषण कारोबार ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। रायपुर के प्रतिष्ठित और दशकों पुराने आभूषण संस्थान अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड (AT Jewellers) को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित IIJA (India International Jewellery Awards) / IBJA Awards Night में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in Tier 2-3’ श्रेणी में सम्मानित किया गया।

Table of Contents

राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

यह सम्मान ब्रांड की शुद्धता, ग्राहकों के लंबे समय से कायम विश्वास, पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों के संगम तथा मध्य भारत में मजबूत रिटेल उपस्थिति को मान्यता देता है। संस्थान ने आभूषण क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और ग्राहक सेवा के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है।

anopchand tilokchand jewellers ko rashtriya samman
anopchand tilokchand jewellers ko rashtriya samman

IBJA अवार्ड नाइट में देशभर के ब्रांड्स की भागीदारी

Anopchand Tilokchand Jewellers ko Rashtriya Samman: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश की प्रमुख बुलियन एवं ज्वेलरी संस्थाओं में शामिल है। IIJA अवार्ड नाइट में देशभर के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स को विनिर्माण, डिजाइन नवाचार और खुदरा कारोबार में उनके योगदान के आधार पर सम्मानित किया जाता है। इसी प्रतिष्ठित मंच पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स ने अपनी जगह बनाई।

फिल्मी सितारों ने बढ़ाई समारोह की शोभा

Anopchand Tilokchand Jewellers ko Rashtriya Samman: अवार्ड समारोह में देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। IBJA के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एवं गोल्ड मेटावर्स के संस्थापक जिग्नेश शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बॉलीवुड कलाकार अरबाज खान, अमीषा पटेल, सेलिना जेटली, मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी भी समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम में फैशन शो और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं।

ग्राहकों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी: तिलोकचंद बरडिया

Anopchand Tilokchand Jewellers ko Rashtriya Samman: इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिया ने कहा, “यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारे ग्राहकों के उस अटूट भरोसे और स्नेह की पहचान है, जो उन्होंने पीढ़ी-दर-पीढ़ी हम पर बनाए रखा है। हमारी स्थापना से ही पारदर्शिता, शुचिता और ग्राहक संतुष्टि हमारी प्राथमिकता रही है। यही हमारी वास्तविक पूंजी है।”

गुणवत्ता और सेवा के लिए प्रतिबद्ध: नितिन बरडिया

Anopchand Tilokchand Jewellers ko Rashtriya Samman: संस्था के डायरेक्टर नितिन बरडिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान के कार्य और गुणवत्ता को मिली यह पहचान गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को आधुनिक और बेहतर डिजाइनों के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी।

टीम के परिश्रम का परिणाम: निकेश बरडिया

Anopchand Tilokchand Jewellers ko Rashtriya Samman: कंपनी के डायरेक्टर निकेश बरडिया ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान पूरी टीम के परिश्रम, प्रतिबद्धता और उच्च गुणवत्ता मानकों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मध्य भारत के ज्वेलरी क्षेत्र में संस्थान लगातार ग्राहकों को बेहतर और विश्वस्तरीय अनुभव देने का प्रयास कर रहा है। यह सम्मान टीम को सेवा और डिजाइन के मानकों को और ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित करेगा।

व्यापारिक समुदाय में उत्साह

Anopchand Tilokchand Jewellers ko Rashtriya Samman: इस राष्ट्रीय उपलब्धि से अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स परिवार के साथ-साथ मध्य भारत के व्यापारिक समुदाय में भी उत्साह और गौरव का माहौल है। संस्थान की इस उपलब्धि को क्षेत्र के आभूषण कारोबार के लिए भी महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Read More :  यूपी में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में बदली जिम्मेदारियां