सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगो को मदद कर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने अस्पताल भेजे

रायपुर

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भानुप्रतापुर दौरे से वापस लौटे वक़्त जगदलपुर-रायपुर राज्यमार्ग पर राजाराव पठार के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल दो लोगो को मदद कर अपनी फॉलो गाड़ी से अस्पताल भेजे जिससे जल्द से जल्द इलाज हो सके। मोहन मरकाम ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने धमतरी कलेक्टर से बात कर घायलों की बेहतर इलाज की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए।