मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का किया शुभारंभ

रायपुर 

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) और नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (नेफ्सकाब) द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया | राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जव्लित कर समारोह का शुभारंभ किया | WhatsApp Image 2022 04 25 at 12.18.22 PM

इस राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विष्ट अतिथि नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (नेफ्सकाब) मुंबई के अध्यक्ष कोंडरू रविंदर राव, अध्यक्ष नाफेड एवं दिल्ली स्टेट को ऑपरेटिव बैंक डॉ विजेंद्र सिंह, बिहार स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, कृभको के अध्यक्ष डॉ चंद्रपाल सिंह यादव, एपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |