COVID-19 Updates : CG में 571, रायपुर में 55 और दुर्ग में 57 कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि, 05 लोगों की मौत, वहीं 2081 मरीज़ डिस्चार्ज हुए

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में आज 571 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि आज 05 मरीज की मौत हुई है। वहीं 2081 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। बता दें कि आज 32,959 टेस्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6394 हो गई है। जिसमें 571 पॉ़जिटिव मिले है। प्रदेश की पॉजिटिव दर 1.73 प्रतिशत पर पहुंच गई है, रायपुर में कोरोना के 55 नए मरीजों की पुष्टि की गई।