अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में जंगल की आग वीआईपीज के घर तक….

नई दिल्ली.

पृथ्वी के फेफड़े कहने जाने वाले अमेजन के जंगलों के बाद अब अमेरिका के जंगल आग से धधक रहे हैं। बीते बुधवार को यह भीषण आग अमेरिकी राज्य कैलिफॉर्निया के जंगलों में लगी थी, जो अब इसके मशहूर शहर लॉस ऐंजलिस तक पहुंच चुकी है। कई वीआईपीज को अपना घर इस वजह से खाली करके जान बचाकर भागना पड़ा है। फिलहाल आग से तीन लोगों की जान जाने की खबर है। कैलिफॉर्निया की सोनोमा काउंटी आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। यह इलाका अपनी बियर और शराब के लिए प्रसिद्ध है। इसे किनसेड फायर कहा जा रहा है। कैलिफॉर्निया में ही एक शहर है सैन फ्रैंसिस्को, अब आग उसके साइज की दोगुनी हो चुकी है।

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में जंगल की आग हाईवे तक पहुंच गई है। इससे उत्तर-पश्चिम को लॉस एंजिलिस से जोड़ने वाले हाईवे का 70 किमी भाग बंद कर दिया गया है। हाईवे के 30 किमी दायरे में धुएं का गुबार है। आग को काबू करने में लगे 3 दमकलकर्मी घायल हो गए। डिक्सी में इस साल आग से 10 लाख एकड़ से ज्यादा जंगल जल चुका है। इतना ही बीते साल अगस्त में खाक हुआ था। अमेरिका में हर साल जंगल में आग की 7 से 10 हजार घटनाएं होती हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडेन भी आग प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। इस बीच, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में सामने आया कि जंगल की आग के धुएं का गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे पर विपरीत असर हो सकता है। 7000 बच्चे समय से पहले पैदा हो सकते हैँ। ऐसे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में परेशानी आ सकती है। अध्ययन में साल 2006 से साल 2012 के बीच 10 लाख गर्भवती महिलाओं पर धुएं के संभावित प्रतिकूल असर का पता लगाया गया।