बेमेतरा
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र अन्तर्गत सभी विभागीय संभागों में पदस्थ 18 विद्युत कर्मियों को उच्च वेतनमान का लाभ दिया गया है जिसमें 09, 18 एवं 25 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले विद्युत कर्मी शामिल हैं।
कार्यपालक निदेशकसंजय पटेल द्वारा जारी आदेशानुसार 09 वर्शीय नियम के तहत प्रथम विकल्प पर कार्यालय सहायक श्रेणी-3दीपक कुमार पसीने एवंपुनेन्द्र पटेल, भृत्य श्रीमती बिंदा देवी नाग एवं कोमिन बाई ठाकुर, 25 वर्शीय नियम के तहत तृतीय विकल्प पर वाहन चालकराधे किषन साहू एवं लाइन सहायक श्रेणी-दोउरमाल साय मन्नेवार, 18 वर्षीय नियम के तहत द्वितीय विकल्प पर परिचारक श्रेणी-1 (लाइन)मोहन लाल वर्मा, 09 एवं 13 वर्षीय नियम के तहत प्रथम विकल्प पर 11 परिचारक श्रेणी-2 (लाइन) कर्मचारियों यथाहेमंत ठाकुर,चंद्रशेखर ठाकुर,राजकुमार पटेल,गजानंद निर्मलकर,रमाकांत वर्मा,यतीश कुमार वर्मा,संदीप कुमार साहू,कैलाश कुमार देशमुख,कमलेश्वर प्रसाद,अमित कुमार वर्मा एवंपारसमणि साहू को उच्च वेतनमान प्रदान किया गया है। इन कर्मियों को उच्चमान वेतन प्रदाय किये जाने पर अतिरिक्त मुख्य अभियंताएच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वयएस.आर. बांधे एवंए.के.गौराहा एवं रीजन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पॉवर कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए उच्च वेतनमान से लाभांवित कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की गई है।














