अशोकनगर
अशोकनगर से ऑडियो वायरल हो रही है जिसमें अशोकनगर विद्युत विभाग (STM) में पदस्थ सहायक यंत्री प्रशांत यादव विद्युत सबस्टेशन ऑपरेटर श्याम पनिका को आद्रता एवं गाली गलौज करते हुए ऑडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है.
पूरा मामला यह है प्रशांत यादव सहायक यंत्री द्वारा सभी विद्युत सब स्टेशन में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सात रजिस्टर रखने के लिए बोला है जिस पर संविदा कर्मचारी श्याम पनिका ने स्वयं से पैसे नहीं होने के कारण रजिस्टर नहीं लिए उसका कहना है विभाग के अधिकारी या विभाग के द्वारा रजिस्टर उपलब्ध करा दिए जाएं.
ऐसा कहने पर कर्मचारी के द्वारा अधिकारी प्रशांत यादव नाराज हो गए और संबंधित कर्मचारी को गाली गलौज करने लगे. कर्मचारी को सस्पेंड करने तक की धमकी दे डाली जिससे कर्मचारी डर गया भयभीत हो गया जबकि किसी भी अधिकारी को अपने संबंधित कर्मचारी से इस प्रकार की अभद्र भाषा में बात करने का कोई अधिकार नहीं है.














