03 अगस्त मंगलवार का राशिफल

मेष:

सप्ताह के पहले दिन व्यापार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है लेकिन अपने सद्वहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सायंकाल के समय जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर के समय हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाइयों की सलाह व सहयोग उन्नति का कारण बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है और किसी किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

पिता के सहयोग तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं में सुधार से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। व्यापारी वर्ग को संचार के माध्यम से नए सौदों का अवसर प्राप्त होगा। सायंकाल के समय प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा लेकिन वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:

व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण सौदों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी और व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से कोष की स्थिति को मजबूत होगी। लव लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा, छोटे बच्चे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रूका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें, अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सायंकाल का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

सप्ताह के पहले दिन मेहनत और लगन से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और परिवार में मांगलिक कार्यों से खुशी होगी। जिनकी गृहस्थी में परेशानी चल रही है, पिता के मार्गदर्शन से घर गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और राजकीय मदद भी मिलेगी। पारिवारिक खर्च तथा आय की अनिश्चितता आपको परेशान कर सकती है। संपत्ति संबंधित विवाद किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ नजर आएगा। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

छात्रों के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक् पटुता विशेष सम्मान दिलाएगी। व्यापार में भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

सप्ताह के पहले दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान व यश की वृद्धि होगी। भाइयों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी, जिससे रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। ऑफिस में वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय मित्रों के साथ सैर सपाटे व मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आज घर के लिए जरूरी वस्तुओं पर धन खर्चा होगा। साथी कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपए-पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित हो सकती है। आपकी व्यावहारिक सोच समाज में प्रतिष्ठा प्रदान करेगी। कानूनी मामलों में जो लोग उलझे हुए हैं उन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिसमें विजय मिल जाएगी। ऑफिस में आपके विरूद्ध षड्यंत्र विफल हो जाएंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। आर्थिक स्थिति पूर्वीपेक्षा अधिक मजबूत होगी और सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंग। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर उलझन हो सकती है और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता होने के कारण मन परेशान हो सकता है। अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा लेकिन पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। पास व दूर की सकारणीय यात्रा हो सकती है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। पारिवारिक बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। बचत योजनाओं में निवेश के लिए सही समय है। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, इससे आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here