नई दिल्ली
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अबतक 30.66 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 7.49 करोड़ लोगों को दूसरी डोज़ दी गई।
कोविड के नए पैकेज के अंतर्गत करीब 20,000 नए ICU बेड तैयार किए जाएंगे। इसमें से 20 प्रतिशत बेड पीडियाट्रिक बेड होंगे। हर ज़िले में एक पीडियाट्रिक यूनिट भी बनाई जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत 8,800 से अधिक एंबुलेस की अलग से व्यवस्था की जाएगी।















