ENG v PAK 3RD ODI : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकटों से हरा कर, सीरीज में 3-0 से कब्ज़ा, बाबर का शतक के बाद भी मिली हार.

 

ENG v PAK : इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग चुनी. इसके जवाब में रनों का पीछा करते हुए,इंग्लैंड ने एजबेस्टनस बर्मिंगम में खेले गए ODI मैच में पाकिस्तान को 3 wickets से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50.0 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाए थे। जवाब में 332 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 48.0 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए।  जेम्स विन्स ने शतक लगाया उन्होंने 95 गेंद में 102 रन की पारी खेल इंग्लैंड को जीत दी लाई .जेम्स विन्स मैन ऑफ द मैच रहे |

पहले दो मैचों की तरह इस बार भी साकिब महमूद ने इंग्लिश टीम को कामयाबी दिलाई. फख़र जमां छह रन बनाने के बाद जैक क्रॉली को कैच थमा बैठे. लग रहा था कि इस बार भी कहानी पहले सी ही रहेगी. लेकिन कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने मिलकर मोर्चा संभाला. बाबर ने आज पहला रन बनाने के लिए काफी समय लिया और शुरू में पूरी सावधानी बरती. उन्होंने 14 गेंद खेलने के बाद पहला रन बनाया. मगर फिर तेजी से रन बनाए. इमाम और बाबर के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई. इससे पाकिस्तान ने 25वें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया. इमाम 73 गेंद में सात चौकों से 56 रन बनाने के बाद मैट पार्किनसन की एक जबरदस्त गेंद पर बोल्ड हो गए.

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए तीसरे वनडे में रिकॉर्डतोड़ शतक लगाया. उन्होंने 139 गेंद में 158 रन की पारी खेली

इससे पाकिस्तान ने पहले दो मैचों में रनों के सूखे से उबरते हुए इस बारी विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि सीरीज पहले ही इंग्लैंड अपने नाम कर चुका है. अगर उसे सीरीज में 3-0 से सफाया करना है तो 332 रन बनाने होंगे. इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला पांच विकेट हॉल है. कार्स के चलते पाकिस्तान ने आखिरी ओवरों में 26 रन पर छह विकेट गंवा दिए. एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 305 रन था और 50 ओवर के बाद उसका स्कोर 9 विकेट पर 331 रन था.

पाकिस्तान :- 331/9 (50 ओवर): बाबर आज़म 158, ब्राइडन कार्स 5/61 ,

इंग्लैंड :- 332/7 (48 ओवर): जेम्स विंस 102, हारिस रउफ़ 4/65,