शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। अब खबर सामने आ रही है कि जॉन अब्राहम इस फिल्म में फ्रीलांस अंडरकवर टेररिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान इन दिनों मुंबई के यशराज स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों को मुताबिक, फिल्म में जॉन एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो पैसे के लिए किसी के लिए कुछ भी काम कर सकता है। उसकी कोई राष्ट्रीयता नहीं है, वह क्रूर है क्योंकि उसका एकमात्र धर्म पैसा है। वह एक फ्रीलांस अंडरकवर टेररिस्ट की तरह है। ‘पठान’ में वह रूसी माफिया के लिए काम करता है, जो भारत में एक गुप्त बंदूक रैकेट चला रहा है। रैकेट का भंडाफोड़ करने के मिशन पर निकले शाहरुख और दीपिका से इस दौरान जॉन का आमना-सामना होता है। सख्त और नीरस आतंकवादियों के विपरित जॉन व्हवहार से काफी कूल है, क्योंकि वह भेष बदलकर अपने काम को अंजाम देता है। वह पठान में दुबले-पतले लुक में नजर आएंगे। फिल्म में जॉन और शाहरुख के बीच कई सारे खतरनाक एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। जॉन ने इस किरदार के लिए अपनी मसल्स को भी कम किया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका दोनों एक स्पेशल एजेंट बने हैं। ‘पठान’ 2022 में ईद के आस-पास रिलीज की जाएगी।
RECENT NEWS
फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन के फैसले का स्वागत, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘मील का पत्थर...
नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026 । Constitution of Fast Track Courts: केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि पेपर लीक के सभी मामलों में...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का पहला पदक पक्का, लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं
ग्लासगो, 23 जुलाई 2026 । Lovlina at semi-finals: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत ने अपना पहला पदक सुनिश्चित कर...
प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव विकासशील
रायपुर, 23 जुलाई 2026: Meet regarding Jal Jeevan Mission: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी...
एनएमडीसी की पहल से बैलाडीला क्षेत्र के 26 गांवों के खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
हैदराबाद, 23 जुलाई । nmdc ki pahal : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 23 से 26 जुलाई तक बैलाडीला क्षेत्र के ग्रामीण कबड्डी खिलाड़ियों को...
कांग्रेस का आरोप: भाजपा ने पत्थर, लाठी और आंसू गैस के सहारे किया हमला
रायपुर, 23 जुलाई । congress ka arop : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला...















