एक्टर अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि ‘बेल बॉटम’ को 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया था कि ‘बेल बॉटम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म का 27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होना संभव नहीं है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सहित अधिकांश राज्यों में कोरोना के चलते थिएटर अभी भी बंद हैं। प्रमोशन और हाउस बुकिंग के लिए मेकर्स को कम से कम 20-30 दिन चाहिए। ऐसे में फिल्म का रिलीज होना संभव नहीं है। मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज को स्थगित करने को लेकर आॅफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। रंजीत तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘बेल बॉटम’ एक स्पाई थ्रलिर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि बेल बॉटम की रिलीज कोरोना महामारी के कारण पहले भी दो बार टाली जा चुकी है। पहले यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होनी थी। जबकि बाद में इसकी रिलीज डेट 2 अप्रैल तय की गई थी। अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज टाली जा सकती है।
RECENT NEWS
स्मार्ट मीटर से बिजली बिल हुआ आसान, मोर बिजली मोबाइल ऐप से घर बैठे...
रायपुर, 22 जुलाई 2026: Smart meters made electric billing easy: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में बिजली सेवाओं को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और...
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल डेका
रायपुर, 22 जुलाई 2026: Governor Deka at Shabri Vachnalaye: राज्यपाल रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन...
मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 22 जुलाई 2026: Laghu Udyog Bharti Team met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु...
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, उर्वरक समिति गठित
रायपुर, 22 जुलाई 2026 । Major decisions by CG Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित...
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर...
लखनऊ 22 जुलाई । 2027 chunav : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए भाजपा बुधवार को पूरे राज्य...















