प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर का जन्म सात जून 1975 को मुंबई में हुआ। जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता ने अपनी पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से की। एकता कपूर ने अपने करियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में एक इंटर्न के रूप में कर दी थी। अभी तक एकता ने 130 से ज्यादा टीवी शोज को प्रोड्यूस किया। उन्होंने हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कहीं किसी रोज, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा, कसम से, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं, ये है मोहब्बतें, जोधा अकबर, नागिन, कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य सहित अनेक सीरियल को प्रोड्यूस किया। 46 वर्षीय एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। उनका एक बेटा रवि कपूर है। 2019 में उसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ। एकता कपूर से अक्सर रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। 2014 में दिए इंटरव्यू में एकता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। शादी के साइड इफेक्ट्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि ह्यसबसे बड़ा साइड इफेक्ट ये है कि यह लोगों को धैर्यहीन बना देता है। मुझे लगता है कि मुझमें धैर्य की बहुत कमी है इसलिए मैंने शादी नहीं की। अगर आप सुखी शादीशुदा जिंदगी चाहते हैं तो आपको धैर्य और दिखावे से काम लेना होगा।
RECENT NEWS
मुझे घेरा गया और हमला किया, उनके पास लाठियां और पत्थर थे : इंस्पेक्टर...
नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026 । Inspector Nand Kishore Singhs Statement: जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शों के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों पर...
जशपुर वनमण्डल की गजरथ यात्रा-2026 शुरू, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान तेज
रायपुर, 23 जुलाई 2026: Gajrath Yatra of Jashpur Forest Division-2026: मानव-हाथी द्वंद की घटनाओं में कमी लाने और आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में...
‘पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के हित सर्वोच्च प्राथमिकता’, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन...
नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026 । Formation of fast-track courts under PM: युवाओं के भविष्य के लिए और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी...
फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन के फैसले का स्वागत, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘मील का पत्थर...
नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026 । Constitution of Fast Track Courts: केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि पेपर लीक के सभी मामलों में...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का पहला पदक पक्का, लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं
ग्लासगो, 23 जुलाई 2026 । Lovlina at semi-finals: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत ने अपना पहला पदक सुनिश्चित कर...















