ब्रह्मास्त्र में लीड रोल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। इसे रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी ने बनाया है। इसके पहले दोनों ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम कर चुके हैं। लगभग 4 साल से इस फिल्म का काम रूक-रूक कर चल रहा है। कोरोना के कारण ही नहीं, अन्य व्यवधानों से भी फिल्म का काम बाधित हुआ है। करण जौहर सक्षम फिल्म निमार्ता हैं और इसी कारण ओवरबजट होने के कारण भी फिल्म का काम अभी तक चल रहा है। कहा जा रहा है कि 200 करोड़ रुपए तो फिल्म के वीएफएक्स पर ही खर्च कर डाले हैं। इनका इफेक्ट इतना शानदार बताया जा रहा है कि भारतीय दर्शक इस तरह का अनुभव पहली बार करेंगे। फाइट सीन के दौरान जमीन-आसमान उलट-पुलट होते नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र के टीजर तैयार किए गए हैं। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि अब इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। परिस्थितियां सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। यह एक सुपरहीरोनुमा कहानी पर आधारित फिल्म है जिसमें ‘टाइम ट्रैवलिंग’ वाला विचार पिरोया गया है। रणबीर के किरदार के पास सुपर पॉवर है और वह खास मकसद के लिए हजारों साल पीछे जाता है। आलिया भट्ट का किरदार भी कुछ इसी तरह का है। अमिताभ बच्चन के किरदार के पास भी कुछ पॉवर हैं। शाहरुख खान जादूगर बने हैं तो मौनी रॉय तांत्रिक। नागार्जुन भी विशेष रोल में हैं। कुल मिलाकर मायावी शक्ति, हथियार और जादुई शक्तियों के इर्दगिर्द कहानी बुनी गई है। इस तरह की हॉलीवुड मूवी देखने वाले दर्शक क्या यह बॉलीवुड मूवी स्वीकारते हैं, आने वाले समय में पता चलेगा। भारत में भी अब महंगी फिल्में बनने लगी हैं। बाहुबली सीरिज की दो फिल्में 250 करोड़ में बनी थी। ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ का बजट करोड़ों में था। ‘रोबोट’ का बजट 250 करोड़ रुपए था। इसके सीक्वल ‘2.0’ का बजट 542 करोड़ रुपए बताया गया। बहुत सारा पैसा पोस्ट प्रोडक्शन पर खर्च किया जा रहा है।
RECENT NEWS
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान
रायपुर, 17 मई 2026: Solution to Drinking Water Problem: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व और त्वरित प्रशासनिक कार्यशैली के परिणामस्वरूप जशपुर जिले के...
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक सुभाष चन्द्र ने जशपुर में वृद्धाश्रम एवं...
रायपुर, 17 मई 2026: National Human Rights officer at Jashpur: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष प्रतिवेदक सुभाष चन्द्र द्वारा जशपुर जिले...
एस्टन विला ने लिवरपूल को 4-2 से हराया, चैंपियंस लीग के लिए पक्का किया...
बर्मिंघम, 16 मई (आईएएनएस)। aston villa : एस्टन विला ने शुक्रवार को प्रीमियर लीग में लिवरपूल पर 4-2 से शानदार जीत हासिल करके अगले सीजन...
नीट पेपर लीक मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी
भोपाल, 16 मई (आईएएनएस)। neet paper leak mamle : राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में हुई अनियमितताओं को लेकर शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस राज्यव्यापी...
पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत की झलकियां शेयर...
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। pm modi shares : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।...
















