मुंबई : BMC ऑफिस और PNB बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह

0
0
BMC office
BMC office

मुंबई 12 नवंबर । BMC office : मुंबई में बीएमसी कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एक ही पैटर्न के ईमेल मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, करीब दो घंटे की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी फर्जी निकली। इस घटना ने एक बार फिर देशभर में मिल रही फर्जी बम धमकियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Table of Contents

बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल 

BMC office :  मुंबई शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे दोनों संस्थानों के आधिकारिक मेल पर एक ही पैटर्न का धमकी भरा ईमेल आया था। ईमेल मिलते ही संबंधित विभागों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस गहन तलाशी की

BMC office : सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की टीम ने दोनों जगहों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे तक चली गहन तलाशी में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस ने फर्जी ईमेल की पुष्टि की है

BMC office : पुलिस ने पुष्टि की है कि यह एक फर्जी ईमेल था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर ईमेल के सोर्स की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आईपी एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है। फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति सामान्य है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

देश कई राज्यों में इस तरह के फर्जी धमकी भरे ईमेल

BMC office :  बता दें कि इससे पहले भी देश कई राज्यों में इस तरह के फर्जी धमकी भरे ईमेल या पत्र बरामद हो चुके हैं। धमकी मिलने के बाद स्कूलों, सरकारी इमारतों को खाली कराकर जब जांच की गई तो ये धमकी फर्जी पाई गई। इतना ही नहीं, देश के कई विमानों में भी धमकी भरे नोट्स मिल चुके हैं।

विमान को हाइजैक करने की चेतावनी दी गई थी

BMC office :  इससे पहले 11 नवंबर को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी मिली थी। इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर तनाव का माहौल बन गया और विमान की गहन तलाशी की गई थी।

BMC office : अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के पायलट को धमकी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के शौचालय में एक नोट मिला था, जिसमें विमान को हाइजैक करने की चेतावनी दी गई थी। यह नोट किसी व्यक्ति की नजर में आने के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी। -आईएएनएस


Read More :  जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक