एनआईटी रायपुर में आज दीक्षांत समारोह, 1364 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि; सात उत्कृष्टता केंद्रों का होगा शुभारंभ

0
0
nit raipur
nit raipur

रायपुर; 3 अक्टूबर । nit raipur :  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में आज 17वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान 1,364 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

Table of Contents

बीटेक और बीआर्क के 976 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

nit raipur : दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बी.टेक. एवं बी.आर्क. के 976, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए), मास्टर ऑफ साइंस (एम.एससी.) एवं मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.टेक.) के 283 तथा पीएच.डी. के 105 शोधार्थी शामिल हैं।

51 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 25 स्वर्ण और 25 रजत पदक शामिल

nit raipur : इस अवसर पर कुल 51 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 25 स्वर्ण और 25 रजत पदक शामिल हैं। बी.टेक. एवं बी.आर्क. के विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण एवं 12 रजत पदक तथा एमसीए, एम.एससी. एवं एम.टेक. के विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण एवं 13 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। संस्थान का ओवरऑल टॉपर पुरस्कार बी.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा सुश्री आत्मिका गंगेले को प्रदान किया जाएगा।

नैनोविज्ञान एवं सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकी केंद्र शामिल

nit raipur : दीक्षांत समारोह के अवसर पर एनआईटी रायपुर के हीरा हॉल में सात उत्कृष्टता केंद्रों का भी उद्घाटन किया जाएगा। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी इन केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। इन सात केंद्रों में मेइटी इंडिया एआई छत्तीसगढ़ उत्कृष्टता केंद्र , क्रिटिकल मिनरल्स उत्कृष्टता केंद्र, कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स उत्कृष्टता केंद्र , अंतरिक्ष एवं अंतरग्रहीय अन्वेषण केंद्र , मैराल ग्रामीण एवं जनजातीय स्वास्थ्य नवाचार केंद्र , एयरोस्पेस एवं स्वायत्त प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र तथा नैनोविज्ञान एवं सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकी केंद्र शामिल हैं।

एनआईटी रायपुर में सात उत्कृष्टता केंद्रों के शुभारंभ

nit raipur : एनआईटी रायपुर में सात उत्कृष्टता केंद्रों के शुभारंभ से एआई, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण खनिज, स्वास्थ्य, एयरोस्पेस और सतत ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उन्नत शोध के अवसर मिलेंगे तथा उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग मजबूत होगा।

दीक्षांत समारोह शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों पर रहेगा फोकस

nit raipur : समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे और संस्थान के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव उपस्थित रहेंगे। 17वां दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों के साथ संस्थान की शैक्षणिक और शोध क्षमता के विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

 


Read More : धर्म चर्चा में गुरुवाणी : प्राप्त और पर्याप्त का भाव अंतःकरण में रखें, कर्म में नहीं आने दें कमी;जहां संघर्ष जरूरी हो, वहां डटकर मुकाबला करें


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार