गुड टच-बैड टच एवं मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के प्रति बच्चों को किया जागरूक

बचपन मेरा अधिकार विशेष साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन

Bachpan Mera Adhikar
Bachpan Mera Adhikar

रायपुर, 31 अक्टूबर: Bachpan Mera Adhikar Vishesh Saksharta Karyakram: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा बचपन मेरा अधिकार विशेष साक्षरता कार्यक्रम – सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका निगम हायर सेकेंडरी स्कूल, टिकरापारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

Table of Contents

Bachpan Mera Adhikar: रायपुर ने बच्चों को गुड टच-बैड टच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी

कार्यक्रम में कु. कृति कुजूर, षष्ठम व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी, रायपुर एवं प्रथमेंद्र हिडको, पंचम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी, रायपुर ने बच्चों को गुड टच-बैड टच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों को समझाया कि उन्हें अपने शरीर की व्यक्तिगत सीमाओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी असहज या अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डरे अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

Bachpan Mera Adhikar : इसके साथ ही बच्चों को मोबाइल फोन के सुरक्षित एवं उचित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि मोबाइल का उपयोग करना गलत नहीं है, किंतु उसका सही उद्देश्य एवं सावधानी के साथ उपयोग करना आवश्यक है।

बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई

Bachpan Mera Adhikar : बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता बरतने, अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन संपर्क करने से बचने तथा अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलेंटियर (PLV) डिलेश पटेल एवं मंदा रोकड़ा भी उपस्थित रहे।

Bachpan Mera Adhikar: कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित बचपन प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्राचार्या संध्या तिवारी द्वारा प्राप्त हुई ।

Read More :  विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार