रायपुर 25 अक्टूबर । raipur pahunchin smriti irani : छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने पहले रायपुर दौरे पर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्मृति ईरानी सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके इस दौरे को प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय प्रवास
raipur pahunchin smriti irani : भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचीं। इस दौरान वे प्रदेश संगठन, पार्टी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, पूर्व पदाधिकारियों और विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न बैठकों में शामिल होंगी। दौरे के दौरान सबसे पहले सांसदों के साथ चर्चा होगी, इसके बाद विधायकों की बैठक आयोजित की जाएगी।

मंत्रियों के साथ अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा
raipur pahunchin smriti irani : वहीं, अंत में मंत्रियों के साथ अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा प्रस्तावित है। इन बैठकों में विभागों की कार्यप्रणाली, सरकार के कामकाज और मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा किए जाने की संभावना है। स्मृति ईरानी का यह दौरा प्रदेश संगठन से संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्मृति ईरानी का कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने पर पदाधिकारियों ने स्वागत किया
raipur pahunchin smriti irani : रायपुर एयरपोर्ट से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचने पर भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। स्मृति ईरानी ने भी पार्टी नेताओं से संवाद कर संगठन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
प्रदेश प्रभारी के रूप में यह उनका पहला रायपुर दौ
raipur pahunchin smriti irani : प्रदेश प्रभारी के रूप में यह उनका पहला रायपुर दौरा है, ऐसे में उनके प्रवास को संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वागत और मुलाकात के बाद अब सभी की नजरें उनके निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हैं, जिनमें प्रदेश संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत नेताओं के साथ चर्चा प्रस्तावित है।
स्मृति ईरानी के दौरे पर सादगी का संदेश, बैनर-पोस्टर से परहेज
raipur pahunchin smriti irani : छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के पहले रायपुर दौरे पर स्वागत की भव्य तैयारियां सादगी में बदल गईं। स्मृति ईरानी ने बैनर-पोस्टर लगाने से मना कर दी थी, जिसके बाद प्रस्तावित स्वागत रैली नहीं निकाली गई। एयरपोर्ट से वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचीं, जहां प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी के रूप में अपने पहले प्रवास में स्मृति ईरानी संगठन के नेताओं के साथ बैठकें करेंगी। इन बैठकों में प्रदेश संगठन के कामकाज, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और आगामी गतिविधियों पर चर्चा होगी।
Read More : दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है – दीपक बैज
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















