रायपुर 24 अक्टूबर । smriti irani : छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को अपने पहले दौरे पर रायपुर पहुंच रही हैं। उनके इस दौरे से ठीक पहले राज्य सरकार के मंत्रियों के कामकाज, विभागों की उपलब्धियों, विवादों और कमियों का एक विस्तृत ‘रिपोर्ट कार्ड’ तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट में विभागों की उपलब्धियों, लंबित मामलों, विवादों और कमियों का ब्योरा शामिल किए जाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि स्मृति इस रिपोर्ट के आधार पर मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर सकती हैं।
सांसद,विधायक ,मंत्रियों के अध्यक्षों से करेंगी मुलाकात
smriti irani : भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दौरे के दौरान बैठकों का क्रम भी तय किया जा रहा है। दौरे की शुरुआत में स्मृति ईरानी सबसे पहले राज्य के पार्टी सांसदों से चर्चा करेंगी। इसके बाद विधायकों के साथ बैठक होगी। सबसे अंत में मंत्रियों के साथ अलग-अलग (वन-टू-वन) बातचीत करने की योजना बनाई गई है, जिसमें विभागों की कार्यप्रणाली और रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा संभव है।
चर्चा करेंगी और पार्टी संगठन
smriti irani : मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के अलावा, वह निगम-मंडलों के अध्यक्षों से भी चर्चा करेंगी और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व सांगठनिक रणनीतियों पर मंथन करेंगी। उनके साथ सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
करीब 11 महीने बाद प्रदेश भाजपा को मिलेगा नया प्रभारी दौरा
smriti irani : प्रभारी स्तर पर छत्तीसगढ़ का दौरा लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में मंत्री और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्हें सरकार और संगठन दोनों में काम करने का अनुभव है। उनके पहले दौरे को प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान की भी होगी समीक्षा
smriti irani : स्मृति ईरानी के दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए गए ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रमों की समीक्षा भी शामिल हो सकती है। भाजपा संगठन इन कार्यक्रमों के तहत हुए कामकाज और गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा है। प्रदेश में पार्टी के कार्यक्रमों, संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क से जुड़े कामों पर चर्चा होने की संभावना है।
Read More : दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है – दीपक बैज
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















