रायपुर; 24; अक्टूबर । dussehra sampann : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार पर बस्तर दशहरा की पवित्र और विश्व प्रसिद्ध परंपराओं का अनादर करने का गंभीर आरोप लगाया है। दीपक बैज ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही के कारण इस बार बस्तर दशहरा की धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा प्रभावित हुई है, जो बस्तर के आदिवासियों की आस्था पर सीधा हमला है।
जोगी विधान को लेकर दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
dussehra sampann : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर की पावन और सदियों पुरानी सांस्कृतिक धरोहर ‘बस्तर दशहरा’ पर वर्तमान भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा पहुँचाई गई ठेस अत्यंत गंभीर, संवेदनशील और आक्रोश पैदा करने वाला विषय है। बैज ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे और सफाई के बहाने ‘जोगी विधान’ संपन्न कराने वाले जोगी दौलत नाग और उनके परिवार को दशहरा खत्म होने से पहले ही सिरहासर भवन से जबरन बाहर निकाल दिया गया।
बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा केवल ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बनकर रह गया
dussehra sampann : उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले रथ को जेसीबी से खिंचवाना और अब पवित्र जोगी परिवार को नवाखानी, बाहर रैनी, काछन जात्रा, कुटुंब जात्रा और माँ दंतेश्वरी की बिदाई रस्मों से दूर रखना यह साबित करता है कि भाजपा के लिए बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा केवल ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बनकर रह गया है।
बस्तर के आदिवासियों की आस्था और स्वाभिमान पर सीधा हमला
dussehra sampann : जोगी परिवार को नवाखानी, बाहर रैनी, काछन जात्रा, कुटुंब जात्रा और माँ दंतेश्वरी की बिदाई जैसी मुख्य रस्मों से दूर कर दिया गया है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा केवल एक ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बनकर रह गया है, जो बस्तर के आदिवासियों की आस्था और स्वाभिमान पर सीधा हमला है।
दीपक बैज ने आदिवासी आस्था पर सीधा प्रहार करने का आरोप लगाया
dussehra sampann : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर बस्तर की सांस्कृतिक अस्मिता और आदिवासी आस्था पर सीधा प्रहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे की आड़ में सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए जोगी परिवार को सिरहासर भवन से बेदखल कर दिया गया और उन्हें नवाखानी व बिदाई रस्मों से रोक दिया गया।
बैज ने आरोप लगाया कि पवित्र रस्मों के दौरान जेसीबी का इस्तेमाल
dussehra sampann : बैज ने आरोप लगाया कि पवित्र रस्मों के दौरान जेसीबी का इस्तेमाल और जोगी परिवार को बाहर करना मांझी-चालकियों और पुजारी समाज के अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बस्तर दशहरा के बजट में बढ़ोतरी, देवगुड़ी-माता गुड़ी के जीर्णोद्धार और जोगी परिवार के मानदेय व सम्मान की पुख्ता व्यवस्था की थी, जबकि भाजपा शासन में केवल प्रशासनिक तानाशाही और परंपराओं का अपमान हो रहा है।
dussehra sampann : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री से 5 सीधे सवाल किया हैः-
- मुख्यमंत्री जी जवाब दें, क्या राष्ट्रपति महोदया के दौरे की सफाई का मतलब बस्तर की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और जोगी विधान को कुचलना है?
- पवित्र रथ को ट्रैक्टर/जेसीबी से खिंचवाने और जोगी परिवार को जबरन बेदखल करने का आदेश किस अधिकारी ने दिया? क्या उस अफसर पर कार्रवाई करने की हिम्मत सरकार दिखाएगी?
- जो भाजपा खुद को आदिवासियों की हितैषी बताती है, उसके राज में माई दंतेश्वरी के जोगी को कुटुंब जात्रा और बिदाई रस्म से दूर क्यों रखा गया?
- क्या भाजपा सरकार के लिए बस्तर की पावन परंपराएँ केवल एक ‘इवेंट’ और ‘फोटो-ऑप’ हैं, जिन्हें जब चाहे प्रशासन अपने बूटों तले रौंद दे?
5. इस घोर पाप और बस्तर के आदिवासियों की भावनाएं आहत करने के लिए क्या मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन पूरे बस्तर समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंगे?
Read More : चार मेडिकल स्टोर्स पर रिकॉर्ड में अनियमितताएँ पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















