भाटापारा-हथबंद के बीच सिद्धबाबा रेलवे फाटक 26 से 28 अक्टूबर तक बंद, अप लाइन में होगा मरम्मत कार्य

0
1
bhatapara hathaband
bhatapara hathaband

रायपुर; 23 अक्टूबर । bhatapara hathaband : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भाटापारा एवं हथबंद रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक 385 (कि.मी. 766/13–15) जिसे सिद्धबाबा गेट के नाम से जाना जाता है, पर अप लाइन में अत्यावश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है।

Table of Contents

सड़क यातायात का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा

bhatapara hathaband : इस कार्य के कारण उक्त समपार फाटक पर दिनांक 26.10.2026  (सोमवार) सुबह 09:00 बजे से दिनांक 28.10.2026  (बुधवार) 18:00 बजे तक सड़क यातायात का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।

असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

bhatapara hathaband : रायपुर रेल मंडल आमजन एवं वाहन चालकों से अनुरोध करता है कि उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। रेलवे प्रशासन को इस आवश्यक कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद है तथा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है।

 


Read More :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार