रायपुर; 12 अक्टूबर । rajmata sindhiya : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने राजमाता के त्याग, तपस्या और भाजपा के संगठन निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बस्तर के वनांचल क्षेत्रों से लेकर चुनावी समर और हर महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्य में उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को सदैव सम्बल प्रदान करता रहा है। उनका जीवन और विचार हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणादायी हैं। rajmata sindhiya
संगठन निर्माण के प्रति राजमाता सिंधिया का समर्पण अनुकरणीय
सिंह ने कहा कि संगठन निर्माण के प्रति राजमाता सिंधिया का समर्पण अनुकरणीय था। प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए वे सदैव एक वात्सल्यमयी आदर्श माता और एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में स्मृतियों में जीवित रहेंगी। राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं को निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। rajmata sindhiya
राजमाता जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
इस दौरान झारखण्ड के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी सहित भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजमाता जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। rajmata sindhiya
Read More : रायपुर के द छप्पन भोग में भक्ति की बही धारा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया दीप प्रज्वलन; श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ जगराता – बिमलेंद्र तिवारी















