भारत ने जीता गोल्ड एशियन गेम्स में रचा इतिहास, मलेशिया को 5-1 से हराकर हासिल किया ओलंपिक टिकट

0
6
bharat ne jeeta gold
bharat ne jeeta gold

काकामिगहारा, 3 अक्टूबर । bharat ne jeeta gold : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और अपना एशियन गेम्स खिताब सफलतापूर्वक बरकरार रखा। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

Table of Contents

पहले क्वार्टर में भारत और मलेशिया की बराबरी

bharat ne jeeta gold :  भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 11वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, 14वें मिनट में मलेशिया के शैली सिल्वरियस ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

जुगराज ने दिलाई भारत को दोबारा बढ़त

bharat ne jeeta gold :  बराबरी के बाद भारतीय टीम ने दबाव बनाए रखा। 23वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल करते हुए भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने मलेशिया को वापसी का मौका नहीं दिया और लगातार आक्रमण जारी रखा।

हार्दिक के पेनाल्टी स्ट्रोक से बढ़त हुई मजबूत

bharat ne jeeta gold :  हाफ टाइम के बाद 42वें मिनट में भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे हार्दिक सिंह ने गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ भारत की बढ़त 3-1 हो गई और मलेशिया पर दबाव और बढ़ गया।

शिलानंद और हरमनप्रीत ने किया मुकाबला खत्म

bharat ne jeeta gold :  54वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने फील्ड गोल दागकर भारत की बढ़त 4-1 कर दी। इसके तीन मिनट बाद 57वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ भारत ने मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया।

एशियन गेम्स में भारत ने किया गोल्ड का सफल बचाव

bharat ne jeeta gold :  इस जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार अपने गोल्ड मेडल का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने इससे पहले 2022 एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। यह एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी में भारत का कुल पांचवां गोल्ड है। इससे पहले टीम ने 1966, 1998, 2014 और 2022 में खिताब जीता था।

पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

bharat ne jeeta gold :  एशियन गेम्स के इस संस्करण में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया और 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया। भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में 1982 के बाद पहली बार गोल्ड मेडल जीता।

हॉकी में भारत का ‘डबल गोल्ड’

bharat ne jeeta gold :  पुरुष और महिला दोनों टीमों के गोल्ड जीतने के साथ भारत ने एशियन गेम्स में हॉकी का ‘डबल गोल्ड’ हासिल किया। यह एशियन गेम्स में कबड्डी और क्रिकेट के बाद भारत की तीसरी ऐसी टीम स्पोर्ट्स उपलब्धि है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों ने एक ही संस्करण में गोल्ड मेडल जीता है।  (इनपुट: एजेंसी)


Asian Games 2026 | HARMANPREET SINGH | Hockey Gold Medal | India Double Gold | Indian Men Hockey Team | LA 2028 Olympics | Malaysia Hockey


Read More : वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल