गुवाहाटी 30 सितंबर । bhartiya sarjamin : टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया है। इसी के साथ वह भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। कप्तान गिल ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान सिर्फ 62 गेंदों में शतक पूरा किया।
गिल डिविलियर्स-कोहली के रिकॉर्ड के करीब
bhartiya sarjamin : इससे पहले, गिल ने 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 110 रन की पारी खेली थी। 17 जून को गिल अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन की तूफानी पारी खेल चुके थे। भारतीय सरजमीं पर लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों में एबी डिविलियर्स और विराट कोहली संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने भारत में लगातार 4-4 वनडे मुकाबलों में शतक लगाए हैं।
A night for the 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗯𝗼𝗼𝗸𝘀 📚✨#TeamIndia register their highest successful ODI run chase to take an unassailable 2️⃣-0️⃣ lead in the series 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/wiEGxX2pCt
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर
bhartiya sarjamin : गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल के अलावा, केएल राहुल साल 2023 में नीदरलैंड के विरुद्ध 62 गेंदों में शतक जमा चुके थे। इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जयपुर में सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।
bhartiya sarjamin : लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग (60 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड, साल 2009) और विराट कोहली (61 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2023) का नाम क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर भी हैं। बुधवार को गुवाहाटी में जारी मुकाबले में मेहमान वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जॉन कैंपेबल (101), कप्तान शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) ने शतक जड़े। भारत की तरफ से गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे।
शुभमन गिल रोहित शर्मा की 251 रन की अटूट साझेदारी
bhartiya sarjamin : इसके जवाब में शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत की मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 25.1 ओवरों की समाप्ति तक 251 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। गिल के साथ रोहित भी अपना शतक पूरा कर चुके हैं।
Read More : एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
–
















