हथबंद । 26 सितंबर: Vriksharopan evam Paryavaran Sanrakshan: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षक मंडल द्वारा आयोजित सेवा संकल्प महोत्सव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीण समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था।
Vriksharopan evam Paryavaran Sanrakshan: विद्यालय परिसर में बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व, उनके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सूखा कचरा, गीला कचरा एवं पॉलिथीन के उचित प्रबंधन तथा पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के संबंध में बच्चों को जागरूक किया गया। बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए पर्यावरण संरक्षण से संबंधित खेल, प्रश्नोत्तर एवं संवादात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए
Vriksharopan evam Paryavaran Sanrakshan: बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए तथा स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद की प्रधान पाठक श्रीमती डॉ. गोपा शर्मा, शिक्षिका श्रीमती धनेश्वरी वर्मा एवं शिक्षक सोनी सर उपस्थित रहे। साथ ही श्रीमती नीलिमा सोनकर, प्रवीण भारती, श्रीमती सुजाता शुक्ला, डॉ. सोनम शर्मा, डॉ. आशिमा शर्मा, श्रीमती उर्मिला सिंह मैडम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा पॉलिथीन के उपयोग को हतोत्सा करें।
Vriksharopan evam Paryavaran Sanrakshan: विद्यार्थियों को सपत दिलाया कार्यक्रम के बाद सम्मानित किया गया बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
Read More : बीटीआई ग्राउंड में संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव की तैयारियों का भूमिपूजन के साथ शुभारंभ
















