सीएम साय-सीएम मोहन माझी की मुलाकात, आपसी सहयोग और विकास पर चर्चा

0
4
cm say cm mohan majhi ki mulakat
cm say cm mohan majhi ki mulakat

रायपुर, 21 सितम्बर   cm say cm mohan majhi ki mulakat : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री माझी ने साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

Table of Contents

छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहयोग बढ़ाने पर सीएम साय का जोर

cm say cm mohan majhi ki mulakat : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच लंबे समय से आत्मीय और पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी जुड़ाव क्षेत्र की विशेष पहचान है।

छत्तीसगढ़-ओडिशा के बेहतर समन्वय से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

cm say cm mohan majhi ki mulakat : मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर बेहतर समन्वय समय की आवश्यकता है। दोनों राज्यों की सरकारें आपसी सहयोग और संवाद के माध्यम से साझा हितों से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से काम करें, तो इसका सीधा लाभ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, रोजगार, कृषि और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों में समन्वय से विकास की गति को और तेज किया जा सकता है।


Read More : एशियन गेम्स 2026: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)