मुंबई 20 सितम्बर । bigg boss : बॉडी शेमिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सलमान खान का गुस्सा ‘वीकेंड का वार’ में साफ नजर आया। महिलाओं के लुक और शरीर को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों को उन्होंने दो टूक नसीहत दी। सलमान ने कहा कि प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव पूरी तरह स्वाभाविक हैं, ऐसे में इन बदलावों का मजाक उड़ाना या उन्हें ट्रोल करना गलत है।
‘बिग बॉस’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान गुस्से में नजर आए
bigg boss : ‘बिग बॉस’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान गुस्से में नजर आए। शो के दौरान एक मुद्दे पर बात करते हुए उनका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने अचानक अपनी शर्ट उतार दी। इसके बाद सलमान खान ने अपने चेहरे से मेकअप हटाया और अपनी पूरी बॉडी दिखाते हुए बताया कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। सलमान का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
आपत्तिजनक कमेंट्स पर सलमान खान ने नाराजगी जताई
bigg boss : सलमान खान का गुस्सा ‘वीकेंड का वार’ में अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन जब बात किसी अपने या किसी महिला के सम्मान की हो, तो उनका अंदाज और भी सख्त नजर आता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर महिलाओं के लुक और शरीर को लेकर किए जा रहे आपत्तिजनक कमेंट्स पर सलमान खान ने नाराजगी जताई।
‘वीकेंड के वार’ में सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मुद्दे पर अपनी बात रखी
bigg boss : सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के मंच से ‘वीकेंड के वार’ में सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी के शरीर या लुक को लेकर टिप्पणी करने से पहले यह समझना चाहिए कि हर व्यक्ति के शरीर में समय के साथ बदलाव आते हैं। खासतौर पर प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। ऐसे बदलावों को लेकर मजाक उड़ाना या नकारात्मक टिप्पणी करना सही नहीं है।
सलमान खान ने अब बिग बॉस के मंच से ट्रोलर्स को जवाब दिया
bigg boss : दरअसल, पिछले कुछ समय से सलमान खान खुद भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स उनके बालों, बढ़ती उम्र, लुक और शरीर को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे थे। कुछ लोगों ने उनके पेट को लेकर भी टिप्पणियां कीं। लगातार हो रही इन टिप्पणियों के बीच सलमान खान ने अब बिग बॉस के मंच से ट्रोलर्स को जवाब दिया और बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
प्राकृतिक बदलावों का सम्मान करें
bigg boss : सलमान खान ने इस दौरान यह संदेश देने की कोशिश की कि सोशल मीडिया पर किसी के शरीर या बाहरी रूप-रंग को लेकर टिप्पणी करना आसान है, लेकिन उसके पीछे की परिस्थितियों को समझना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दूसरों के शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों का सम्मान करें और किसी को उसके लुक या बॉडी को लेकर शर्मिंदा न करें।
Read More : ‘Restoring Balance to Cancer Care’ थीम पर आयोजित कॉन्क्लेव में 200 से अधिक राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ हो रहे शामिल
















