रायपुर 15 सितम्बर । ganesh utsav : गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नियंत्रण के उद्देश्य से कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 146 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।इसी क्रम में पश्चिम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर 132 लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि तिल्दा-नेवरा में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में 14 लोगों को जेल भेजा गया।
विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की गई
ganesh utsav : पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिनसन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम क्षेत्र के निर्देशन में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की गई।
ganesh utsav : अभियान के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई एवं लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।
अभियान के दौरान थाना-वार की गई कार्रवाई
ganesh utsav : इसी क्रम में टिकरापारा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, कबीर नगर, डीडी नगर, मुजगहन, आजाद चौक, न्यू राजेन्द्र नगर और आमानाका थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

टिकरापारा और सरस्वती नगर पुलिस ने कीं कार्यवाहियां
ganesh utsav : टिकरापारा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 1 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 14 तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 प्रकरणों में कार्रवाई की। सरस्वती नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट का 1 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के 5, एनडीपीएस एक्ट के 2 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 5 कार्यवाहियां कीं। पुरानी बस्ती पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 1 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 13 और धारा 129 बीएनएसएस के तहत 5 कार्यवाहियां कीं।
कबीर नगर थाना क्षेत्र में विरुद्ध 14 के कार्यवाहियां कीं
ganesh utsav : कबीर नगर थाना क्षेत्र में धारा 129 बीएनएसएस के तहत 5 कार्यवाहियां, गिरफ्तारी वारंट के 4 प्रकरणों में कार्रवाई तथा कोटपा एक्ट के तहत 212 कार्यवाहियां की गईं। डीडी नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 4 प्रकरण, आर्म्स एक्ट का 1 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 9 और धारा 129 बीएनएसएस के तहत 5 कार्यवाहियां कीं।

मुजगहन, आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर और आमानाका पुलिस का विशेष अभियान
ganesh utsav : मुजगहन थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के 2 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 2 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 4 कार्यवाहियां की गईं। आजाद चौक पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 6, आर्म्स एक्ट के तहत 1 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 2 कार्यवाहियां कीं। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के 3 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 15, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 4 कार्यवाहियां कीं। वहीं आमानाका थाना क्षेत्र में धारा 170 बीएनएसएस के तहत 11 और धारा 129 बीएनएसएस के तहत 1 कार्रवाई की गई।
तिल्दा-नेवरा में 14 लोगों को जेल
ganesh utsav : तिल्दा-नेवरा पुलिस ने 13 सितंबर को विशेष पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने ऐसे लोगों की पहचान की, जिनसे विवाद, मारपीट या क्षेत्र की शांति भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने 14 लोगों को अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद 14 लोगों को जेल भेज दिया गया।

आज नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई
ganesh utsav : इसी क्रम में आज नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 21 प्रकरणों में 31 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की।
11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई
ganesh utsav : थाना उरला में धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत 2 प्रकरणों में 2 व्यक्तियों, खम्हारडीह में 3 प्रकरणों में 3 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गुढ़ियारी की रामनगर चौकी में धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत 2 प्रकरणों में 3 व्यक्तियों तथा धारा 126 एवं 135(3) के तहत 4 प्रकरणों में 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
खमतराई पुलिस ने 6 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की
ganesh utsav : खमतराई पुलिस ने धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत 5 प्रकरणों में 5 व्यक्तियों, पंडरी पुलिस ने 1 प्रकरण में 1 व्यक्ति तथा गुढ़ियारी पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 4 प्रकरणों में 6 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Read More : मालव्य राजयोग में लक्ष्मी कृपा के लिए शुक्रवार का उपाय दिलाएगा सुख-समृद्धि और धन-धान्य
















