गणेश पंडालों की सुरक्षा से लेकर विसर्जन तक, रायपुर पुलिस ने तय किए सुरक्षा मानक

रायपुर में गणेश उत्सव की तैयारी तेज, 50 समितियों के 100 पदाधिकारियों से पुलिस ने किया संवाद

0
1
ganesh pandalon
ganesh pandalon

रायपुर; 2 सितम्बर । ganesh pandalon : गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस रायपुर एवं रायपुर शहर की गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक यातायात सभागार, कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य गणेश पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था तथा पंडालों के आसपास यातायात को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखना रहा।

Table of Contents

गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस और समितियों के बीच बैठक

ganesh pandalon : बैठक में डीसीपी मध्य तारकेश्वर पटेल, डीसीपी पश्चिम रॉबिंसन गुरिया, डीसीपी नॉर्थ श्रीमती दीपमाला कश्यप, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा एवं डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला द्वारा गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी जोन के एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक के एसीपी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। शहर के लगभग 50 गणेश उत्सव समितियों के करीब 100 पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

ganesh pandalon : गणेश पंडालों की सुरक्षा से लेकर विसर्जन तक, रायपुर पुलिस ने तय किए सुरक्षा मानक

पंडाल स्थापना एवं सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश

ganesh pandalon : पुलिस अधिकारियों ने समितियों को निर्देशित किया कि पंडाल के लिए उपयुक्त एवं सुरक्षित स्थान का चयन करें तथा आवश्यकतानुसार पुलिस, प्रशासन, नगर निगम एवं संबंधित विभागों से अनुमति/अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। पंडाल के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मुख्य मार्ग एवं यातायात बाधित न हो।

ganesh pandalon : पंडाल ऐसे स्थान पर नहीं लगाए जाएं जहां से बिजली के तार गुजरते हों अथवा ट्रांसफार्मर अत्यधिक नजदीक हो। आगजनी की संभावना को देखते हुए फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने तथा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। बड़े पंडालों में एंट्री एवं एग्जिट की अलग-अलग व्यवस्था, प्राथमिक उपचार पेटी एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था तथा नजदीकी अस्पताल, पुलिस थाना, फायर ब्रिगेड एवं आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

वालंटियरों की महत्वपूर्ण भूमिका

ganesh pandalon : समितियों को पर्याप्त संख्या में वालंटियर नियुक्त कर उन्हें पहचान-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला वालंटियर भी तैनात करने तथा भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।

ganesh pandalon : दर्शन के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रूप से रोटेट करने, मार्ग में अनावश्यक भीड़ न होने देने तथा प्रसाद वितरण के लिए मार्ग से अलग स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। पंडाल के आसपास शराब अथवा नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं देने एवं विद्युत व्यवस्था में शॉर्ट सर्किट अथवा करंट लगने की संभावना को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने कहा गया।

यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

पंडालों के आसपास दर्शनार्थियों एवं आयोजकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने तथा सड़क पर वाहनों की अनावश्यक पार्किंग नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव के दौरान यातायात बाधित न हो और आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग हमेशा उपलब्ध रहे।

विसर्जन के दौरान भी विशेष सावधानी

ganesh pandalon : विसर्जन के दौरान समितियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट, स्थान एवं समय का पालन करने, डीजे का उपयोग निर्धारित नियमों एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप करने तथा नशे का सेवन नहीं करने के निर्देश दिए गए।

ganesh pandalon : विसर्जन झांकी में किसी भी प्रकार के धारदार हथियार अथवा आपत्तिजनक वस्तु लेकर नहीं चलने, निर्धारित क्रम एवं लाइन का पालन करने तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने कहा गया। पटाखों, ज्वलनशील पदार्थों अथवा आग से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग नहीं करने के निर्देश भी दिए गए।

ganesh pandalon : पुलिस अधिकारियों ने समितियों से शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस एवं गणेश उत्सव समितियों के आपसी समन्वय से शहर में श्रद्धा, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव संपन्न कराया जाएगा।


Read Moreगांजा-शराब के अवैध कारोबार पर तिल्दा-नेवरा पुलिस का शिकंजा, 2.555 किलो गांजा व 86 पौवा शराब जब्त,दो महिलाएं गिरफ्तार