राजनांदगां,2 सितंबर । nashe ke saudagaron : राजनांदगांव जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, परिवहन और बिक्री के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई का असर अब आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। वर्ष 2026 में जनवरी से अगस्त तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 29 प्रकरण दर्ज कर 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 56 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।
बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद
nashe ke saudagaron : पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। जनवरी से अगस्त तक 121 किलो 742 ग्राम गांजा और 1330 नशीली टैबलेट जब्त की गई हैं। जब्त नशीले पदार्थों की कुल कीमत 30 लाख 30 हजार 522 रुपए आंकी गई है।
अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
nashe ke saudagaron : जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 93.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साथ ही बड़ी मात्रा में गांजा और नशीली टैबलेट भी बरामद की गई हैं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 प्रकरण दर्ज किए गए
nashe ke saudagaron : पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में जनवरी से अगस्त के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिनमें 25 पुरुष और 3 महिला समेत कुल 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं वर्ष 2026 की इसी अवधि में प्रकरणों की संख्या बढ़कर 29 हो गई। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में मामलों में 93.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
जनवरी से अगस्त के बीच 121 किलो से गांजा जब्त
nashe ke saudagaron : पुलिस ने बताया कि जनवरी से अगस्त 2026 के बीच 121 किलो 742 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 23 हजार 760 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 1,330 नशीली टैबलेट भी जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत करीब 6,762 रुपये आंकी गई है।
नाकेबंदी और जांच अभियान तेज
nashe ke saudagaron : पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी के तहत पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच, नाकेबंदी, रेड और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की निगरानी ऐसे लोगों और नेटवर्क पर भी है, जो मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, बिक्री या भंडारण में शामिल हैं।
नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस
nashe ke saudagaron : राजनांदगांव पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि अवैध परिवहन, बिक्री और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Read More : अगस्त में रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान, 60,822 यात्रियों पर कार्रवाई; 4.19 करोड़ जुर्माना वसूला















