रायपुर, 2 सितंबर । august : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने तथा रेलवे नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों में ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सघन टिकट जांच की गई।
बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई
august : अभियान के तहत 60,822 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनसे कुल 4 करोड़ 19 लाख 31 हजार 888 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। टिकट जांच के दौरान यात्रियों को वैध एवं उचित टिकट के साथ यात्रा करने तथा रेलवे के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। निर्धारित सीमा से अधिक लगेज लेकर बिना उचित बुकिंग यात्रा करने वाले यात्रियों को भी नियमानुसार लगेज बुक कराने के लिए प्रेरित किया गया।
रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए टिकट जांच अभियान
august : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान हमेशा वैध टिकट रखें और निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर उसकी नियमानुसार बुकिंग कराएं। रेलवे ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा, नियमों के पालन और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है
august : रेलवे ने यात्रियों से टिकट जांच कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर सभी के लिए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है।
Read More : अम्बेडकर अस्पताल में बिहार की 48 वर्षीय महिला की सफल बाईपास सर्जरी, तीनों कोरोनरी नसों में था ब्लॉकेज















