chhattisgarh tourism : छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’

पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026, इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं it@visitcg.in पर भेज सकेंगे आवेदन

0
1
chhattisgarh tourism
chhattisgarh tourism

रायपुर, 31 अगस्त  हिन्द मित्र chhattisgarh tourism : छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान किए जाएंगे।

Table of Contents

पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

chhattisgarh tourism : इस पुरस्कार योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिले, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म संचालकों को सम्मानित किया जाएगा।

chhattisgarh tourism : योजना के अंतर्गत कुल 10 श्रेणियों में एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को Rs.11 हजार की पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

पर्यटन की पूरी श्रृंखला को प्रोत्साहित करने पर जोर

chhattisgarh tourism :  ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ की खासियत यह है कि इसमें पर्यटन को केवल पर्यटन स्थलों तक सीमित न रखते हुए उससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को भी सम्मान के दायरे में शामिल किया गया है। आतिथ्य, पर्यटन संचालन, जिला पर्यटन प्रबंधन, उद्यमिता, रिसॉर्ट सेवाएं, पर्यटक सहायता, होमस्टे, डिजिटल प्रचार, पर्यावरण संरक्षण और साहसिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

chhattisgarh tou

पुरस्कार की 10 श्रेणियां हैं

  1. सर्वश्रेष्ठ होटल
  2. सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर
  3. सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड
  4. सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार
  5. CTB Star Performer – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट
  6. CTB Star Performer – पर्यटक सूचना केंद्र
  7. सर्वश्रेष्ठ होमस्टे
  8. सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
  9. सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड
  10. सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

बेहतर सेवाओं और नवाचार को मिलेगा सम्मान

chhattisgarh tourism : सर्वश्रेष्ठ होटल श्रेणी में राज्य के आतिथ्य क्षेत्र में प्रभावशाली सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले पर्यटन उद्यम को सम्मानित किया जाएगा। इसमें MICE सुविधाओं, पिछले वित्तीय वर्ष के वित्तीय प्रदर्शन, वार्षिक कारोबार और आयोजित कार्यक्रमों की संख्या जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा।

वहीं सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर का चयन आवास, परिवहन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और अन्य पर्यटन गतिविधियों के बेहतर संचालन के साथ छत्तीसगढ़ पर्यटन के प्रचार-प्रसार में योगदान के आधार पर होगा। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी, प्रभावी इटिनरेरी, प्रचार सामग्री, वेबसाइट और सोशल मीडिया के उपयोग को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

पर्यटन विकास में उत्कृष्ट जिले को भी मिलेगा सम्मान

chhattisgarh tourism : ‘सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड’ के तहत उस जिले का चयन किया जाएगा, जिसने पर्यटन के व्यापक विकास, संवर्धन, गंतव्य प्रबंधन तथा घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य किया हो।

मूल्यांकन में पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित पहल, प्रकृति आधारित गतिविधियां, ग्रामीण जीवनशैली, संस्कृति, मत्स्य पालन, पर्यटकों को विशेष अनुभव और पर्यटन से रोजगार सृजन जैसे मानकों को शामिल किया गया है।

युवा उद्यमियों और पर्यटन स्टार्टअप को मिलेगा मंच

chhattisgarh tourism : पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार रखा गया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई दिशा देने वाले स्टार्टअप और उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।

नए विचार, तकनीक, सेवाओं और आधुनिक व्यावसायिक मॉडल के जरिए पर्यटन को आकर्षक, सुविधाजनक और प्रतिस्पर्धी बनाने वाले प्रयासों को इस पुरस्कार के माध्यम से प्रोत्साहन मिलेगा।

रिसॉर्ट और पर्यटक सूचना केंद्रों की सेवाओं को भी पहचान

CTB Star Performer की दो श्रेणियों में पर्यटन बोर्ड की प्रीमियम और बजट श्रेणी के बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिसॉर्ट तथा उल्लेखनीय बुकिंग कराने वाले पर्यटक सूचना केंद्रों को सम्मानित किया जाएगा। रिसॉर्ट का चयन टर्नओवर, लाभप्रदता और अधिभोग के आधार पर होगा, जबकि सूचना केंद्रों का मूल्यांकन पर्यटकों के लिए बुकिंग उपलब्ध कराने के प्रदर्शन से किया जाएगा।

पुरस्कारों का उद्देश्य बेहतर सेवा, ग्राहक संतुष्टि, प्रभावी संचालन और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने वाली इकाइयों को प्रोत्साहित करना है।

होमस्टे से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वालों का सम्मान

chhattisgarh tourism : सर्वश्रेष्ठ होमस्टे श्रेणी में घरेलू पर्यटन से अर्जित राजस्व, वार्षिक वृद्धि दर, बुकिंग की संख्या और घरेलू पर्यटकों की संख्या जैसे मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा। पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाएं, ग्राहक समीक्षा, शिकायत निवारण व्यवस्था और दिव्यांग पर्यटकों के लिए सुविधाओं को भी महत्व दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने वाले होमस्टे को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

डिजिटल दुनिया में छत्तीसगढ़ पर्यटन की ब्रांडिंग करने वालों को पुरस्कार

chhattisgarh tourism : सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए। पर्यटन स्थलों को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट की पहुंच, पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन और उपलब्ध कारोबार संबंधी विवरण के आधार पर मूल्यांकन होगा।

इस पहल से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय जीवन, ऐतिहासिक स्थल, वन्यजीव और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले क्रिएटर्स को प्रोत्साहन मिलेगा।

15 सितंबर तक करें आवेदन

chhattisgarh tourism : पुरस्कार की सभी श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं एवं संबंधित पर्यटन क्षेत्र के पात्र हितधारक अपनी प्रविष्टियां it@visitcg.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट टूरिज्म डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।

chhattisgarh tourism : प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन राज्य पर्यटन विभाग/निर्णायक समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित पात्रता एवं मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

उत्कृष्टता को प्रोत्साहन और छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई पहचान

chhattisgarh tourism : ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान देने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नवाचार, सतत पर्यटन और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

पुरस्कार की श्रेणियों

chhattisgarh tourism : पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक प्रदर्शन के साथ स्वच्छता, सतत पर्यटन, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन, डिजिटल प्रचार, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने जैसे पहलुओं को महत्व दिया गया है।

यह पहल होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे, टूर ऑपरेटर, स्टार्टअप, जिले, पर्यटक सूचना केंद्र, कंटेंट क्रिएटर और एडवेंचर टूरिज्म संचालकों को अपने उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का अवसर देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Read More : इस वर्ष ‘सूर्य पथ तिरंगा’ के जरिए हमारा तिरंगा दुनियाभर की एक अनोखी यात्रा पर निकला : प्रधानमंत्री मोदी