काठमांडू 26 अगस्त । nepal me flash flood se bhari tabahi : नेपाल-चीन के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। भोटेकोशी नदी के किनारे बसे कई इलाके पानी में बह गए। इसके अलावा, स्थानीय मीडिया के अनुसार तिब्बत क्षेत्र से निकलने वाली भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक सुबह करीब 9 बजे बढ़ना शुरू हुआ, जिससे रसुवा में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।
कितनों की मौत और कितने लोग लापता?
nepal me flash flood se bhari tabahi : खबर लिखे जाने तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक नेपाल बाढ़ मामले में अब तक 22 लोगों की मौत हुई है और ये आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस बाढ़ की वजह से 291 विदेशी नागरिक लापता हुए हैं, जिसमें 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। ये जानकारी नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार मिली है।
बाढ़ से नेपाल के बिजली ढांचे को बड़ा झटका
nepal me flash flood se bhari tabahi : नेपाल-चीन सीमा के पास टिमुुरे मार्केट एरिया, टिमुुरे कस्टम्स ऑफिस और स्याब्रुबेसी के कुछ हिस्सों में भारी नुकसान की खबर है। नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने कहा कि बाढ़ ने बिजली से जुड़े कई बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है, जिनमें रसुवागढ़ी, चिलिमे, त्रिशूली-3ए और त्रिशूली-3बी पावर प्रोजेक्ट, 220 केवी त्रिशूली-3बी हब सब-स्टेशन, साथ ही त्रिशूली और देवीघाट पनबिजली संयंत्र और कई वितरण संरचनाएं शामिल हैं।
nepal me flash flood se bhari tabahi : बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। अथॉरिटी ने कहा कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति बहाल होने तक धैर्य रखने की अपील की है और सभी संबंधित पक्षों से बिजली आपूर्ति से जुड़ी जानकारी फैलाने में मदद करने का अनुरोध किया है।
नेपाल में बाढ़ का कहर: 15 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित, GLOF की आशंका
nepal me flash flood se bhari tabahi : नेपाल के इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि बाढ़ से 15 पनबिजली परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें से कुछ चालू हैं और कुछ निर्माणाधीन हैं। इनमें से 10 चालू हैं और पांच निर्माणाधीन हैं।
nepal me flash flood se bhari tabahi : अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बाढ़ का पानी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है, क्योंकि भोटेकोशी नदी त्रिशूली नदी में मिलती है और नुवाकोट तथा मध्य नेपाल के अन्य जिलों की ओर बढ़ती है। हाइड्रोलॉजी विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि बाढ़ नेपाल में भारी बारिश के कारण नहीं, बल्कि तिब्बत में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) के कारण आई है।
रसुवा समेत 5 जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
nepal me flash flood se bhari tabahi : हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग और स्थानीय अधिकारी, चीनी अधिकारियों के साथ मिलकर, पानी के अचानक बढ़ने के सही कारण का पता लगाने के लिए सैटेलाइट से मिली जानकारी का अध्ययन कर रहे हैं। रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों में नदी के किनारे बसे उन इलाकों के लिए हाई-अलर्ट जारी किया गया है, जहां बाढ़ का खतरा है।
nepal me flash flood se bhari tabahi : निचले इलाकों और नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। अधिकारियों ने लोगों से पृथ्वी हाईवे और नदी के किनारे वाले अन्य रास्तों पर अनावश्यक यात्रा से बचने को भी कहा है, क्योंकि बचाव और आपातकालीन दलों को तत्पर रहने को कहा गया है।
जिला-स्तरीय आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों में तालमेल बिठा रहे हैं और आपातकालीन संसाधनों को जुटा रहे हैं।
पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम से बात की
nepal me flash flood se bhari tabahi : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह से बात की है। पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।”
Read More : nava raipur : नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का शुभारंभ, 348 नए भवन बनेंगे
















