दुर्ग: 18.08.2026: Kanvad Yatra ke dauran Mahila par Acid Attack: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है।
रवलीडीह-अरसनारा मार्ग पर महिला अपने बच्चों के साथ कांवड़ लेकर जा रही थी, तभी बाइक सवार युवक ने उन पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
Kanvad Yatra ke dauran Mahila par Acid Attack: हमले में महिला और उसके दोनों बच्चे झुलस गए। तीनों को दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।
महिला का चेहरा और गला झुलसा
Kanvad Yatra ke dauran Mahila par Acid Attack: जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे युवक ने अचानक उस पर एसिड फेंक दिया। हमले की चपेट में दोनों बच्चे भी आ गए।
डॉक्टरों के अनुसार महिला के चेहरे और गले पर एसिड से चोट आई है, जबकि दोनों बच्चे हल्के रूप से झुलसे हैं। अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
Kanvad Yatra ke dauran Mahila par Acid Attack: घटना की सूचना मिलने के बाद नंदिनी थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने इलाके में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक करंजी, भिलाई इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
Kanvad Yatra ke dauran Mahila par Acid Attack: पूछताछ में हमले की बात कबूली
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिला पर एसिड फेंकने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला को पहले से जानता था और दोनों एक पेंट फैक्ट्री में साथ काम कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
एएसपी ने दी घटना की जानकारी
Kanvad Yatra ke dauran Mahila par Acid Attack: दुर्ग ग्रामीण के एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने करंजी इलाके में घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
Kanvad Yatra ke dauran Mahila par Acid Attack: पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Read More : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित














