नई दिल्ली। 17.08.26: BJP ki nai Rashtriya Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ विभिन्न राज्यों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।
BJP ki nai Rashtriya Team: नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत और राम माधव समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है।
पार्टी ने आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। इनमें स्मृति ईरानी, बिप्लब कुमार देब, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया शामिल हैं। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने को संगठन में उनकी बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है।
BJP ki nai Rashtriya Team: छह साल बाद राम माधव की वापसी
नई टीम में राम माधव की वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 26 सितंबर 2020 को तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में राम माधव को राष्ट्रीय महामंत्री पद से हटाया गया था।
वे अगस्त 2014 से इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मार्च 2021 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लौटे और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य बने। अब करीब छह साल बाद भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उन्हें फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
पीयूष गोयल फिर बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
BJP ki nai Rashtriya Team: पीयूष गोयल को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वे 2014 में भी इस पद पर रह चुके हैं।
बाद में केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद यह जिम्मेदारी राजेश अग्रवाल को दी गई थी। गोयल वर्तमान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं और इससे पहले रेल, कोयला तथा बिजली जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
उनके दोबारा पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण पद संभालने के बाद ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की परंपरा को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
BJP ki nai Rashtriya Team: हालांकि, पार्टी की ओर से उनके मंत्री पद छोड़ने को लेकर फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया गया है।
स्मृति ईरानी और बिप्लब देब को अहम जिम्मेदारी
BJP ki nai Rashtriya Team: स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। 2024 के अमेठी लोकसभा चुनाव में हार के बाद वे केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर हो गई थीं, लेकिन इसके बाद भी पार्टी के संगठनात्मक और चुनावी अभियानों में सक्रिय रहीं।
2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने बंगाली भाषा में प्रचार किया था। उनकी नई जिम्मेदारी को आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
BJP ki nai Rashtriya Team: बिप्लब कुमार देब को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वे 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के सह-प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं।
अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को IT और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
BJP ki nai Rashtriya Team: भाजपा ने दीपक म्हस्के को पार्टी के IT सेल की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने अमित मालवीय की जगह यह दायित्व संभाला है। म्हस्के की पहचान राजनीतिक संगठनकर्ता के साथ-साथ अकादमिक और डेटा विश्लेषण से जुड़े विशेषज्ञ के रूप में भी रही है।
वे केमिस्ट्री के प्रोफेसर रह चुके हैं और चुनावी डेटा एनालिसिस, कृषि, सरकारी योजनाओं तथा सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों का अनुभव रखते हैं।
नई टीम में आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए डॉ. संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। दिल्ली नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ नेता जय प्रकाश और DDA के सदस्य राजीव बब्बर को भी पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
BJP ki nai Rashtriya Team: वहीं दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को नई राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली है।
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री
BJP ki nai Rashtriya Team: भाजपा की नई टीम में एम. नागराज, लाल सिंह आर्य और वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैजयंत जय पांडा, रेखा वर्मा और मधुचंद्र कर को भी इस जिम्मेदारी में बरकरार रखा गया है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल और तारिक मंसूर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम
| क्र.सं. | पद/दायित्व | नाम | राज्य |
|---|---|---|---|
| 1 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वसुंधरा राजे सिंधिया | राजस्थान |
| 2 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | तीरथ सिंह रावत | उत्तराखंड |
| 3 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | राम माधव | दिल्ली |
| 4 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | बैजयंत जय पांडा | ओडिशा |
| 5 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | डी. पुरंदेश्वरी | आंध्र प्रदेश |
| 6 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | रेखा वर्मा | उत्तर प्रदेश |
| 7 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | गुजरात |
| 8 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | डॉ. भारती प्रवीण पवार | महाराष्ट्र |
| 9 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | सरदार मनप्रीत सिंह बादल | पंजाब |
| 10 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | लाल सिंह आर्य | मध्य प्रदेश |
| 11 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | प्रो. एस. नागराज | कर्नाटक |
| 12 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | प्रो. तारिक मंसूर | उत्तर प्रदेश |
| 13 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | डॉ. मधुचंद कर | पश्चिम बंगाल |
| 14 | राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) | बी.एल. संतोष | दिल्ली |
| 15 | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | शिवप्रकाश | मुंबई |
| 16 | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | सौदान सिंह | चंडीगढ़ |
| 17 | राष्ट्रीय महामंत्री | विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| 18 | राष्ट्रीय महामंत्री | सुनील बंसल | दिल्ली |
| 19 | राष्ट्रीय महामंत्री | बिप्लब कुमार देब | त्रिपुरा |
| 20 | राष्ट्रीय महामंत्री | स्मृति ईरानी | उत्तर प्रदेश |
| 21 | राष्ट्रीय महामंत्री | डॉ. सतीश पूनिया | राजस्थान |
| 22 | राष्ट्रीय महामंत्री | गजेंद्र पटेल | मध्य प्रदेश |
| 23 | राष्ट्रीय महामंत्री | हरीश द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| 24 | राष्ट्रीय महामंत्री | संजय भाटिया | हरियाणा |
| 25 | राष्ट्रीय मंत्री | कविता पाटीदार | मध्य प्रदेश |
| 26 | राष्ट्रीय मंत्री | के. सुरेंद्रन | केरल |
| 27 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. भोला सिंह | उत्तर प्रदेश |
| 28 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. प्रदीप वर्मा | झारखंड |
| 29 | राष्ट्रीय मंत्री | जगदीश ईश्वरभाई पटेल | गुजरात |
| 30 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. संदीप पाठक | दिल्ली |
| 31 | राष्ट्रीय मंत्री | फांग्नोन कोन्याक | नागालैंड |
| 32 | राष्ट्रीय मंत्री | संगीता यादव | उत्तर प्रदेश |
| 33 | राष्ट्रीय मंत्री | अनिल एंटनी | केरल |
| 34 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. एम. वेंकटेश | तमिलनाडु |
| 35 | राष्ट्रीय मंत्री | मनोज तिग्गा | पश्चिम बंगाल |
| 36 | राष्ट्रीय मंत्री | सिद्धार्थ शंभु | बिहार |
| 37 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. स्वदेश सिंह | दिल्ली |
| 38 | राष्ट्रीय मंत्री | मृगांका देव बर्मन | असम |
| 39 | राष्ट्रीय मंत्री | रोहन गुप्ता | गुजरात |
| 40 | राष्ट्रीय मंत्री | जय प्रकाश | दिल्ली |
| 41 | राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | पीयूष गोयल | महाराष्ट्र |
| 42 | राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष | राजेश मंगल | राजस्थान |
| 43 | राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी | तरुण चुघ | पंजाब |
| 44 | राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री | महेंद्र पांडे | उत्तराखंड |
| 45 | नॉर्थ ईस्ट संयोजक | डॉ. संबित पात्रा | ओडिशा |
| 46 | नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक | राजीव बब्बर | दिल्ली |
| 47 | प्रकोष्ठ संकुल संयोजक | विष्णु दत्त शर्मा | मध्य प्रदेश |
| 48 | प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | ऋतुराज सिन्हा | बिहार |
| 49 | प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | विष्णु वर्धन रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
| 50 | युवा मोर्चा अध्यक्ष | डॉ. हेमांग जोशी | गुजरात |
| 51 | महिला मोर्चा अध्यक्ष | रूप कुमारी चौधरी | छत्तीसगढ़ |
| 52 | ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष | अमरपाल मौर्य | उत्तर प्रदेश |
| 53 | किसान मोर्चा अध्यक्ष | बंसीलाल गुर्जर | मध्य प्रदेश |
| 54 | एससी मोर्चा अध्यक्ष | शिवेश कुमार राम | बिहार |
| 55 | एसटी मोर्चा अध्यक्ष | डॉ. मन्नालाल रावत | राजस्थान |
| 56 | अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष | कुंवर बासित अली | उत्तर प्रदेश |
| 57 | मीडिया संयोजक | अनिल बलूनी | उत्तराखंड |
| 58 | मीडिया सह संयोजक | आशीष उषा अग्रवाल | मध्य प्रदेश |
| 59 | मीडिया सह संयोजक | प्रदीप भंडारी | दिल्ली |
| 60 | मीडिया सह संयोजक | सिद्धार्थ यादव | दिल्ली |
| 61 | सोशल मीडिया संयोजक | दीपक म्हस्के | छत्तीसगढ़ |
| 62 | सोशल मीडिया सह संयोजक | प्रीति गांधी | महाराष्ट्र |
| 63 | सोशल मीडिया सह संयोजक | शिवानंद द्विवेदी | दिल्ली |
| 64 | सोशल मीडिया सह संयोजक | आलोक भट्ट | उत्तराखंड |
| 65 | सोशल मीडिया सह संयोजक | अरुण यादव | हरियाणा |
Read More : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित















