3870 करोड़ के शराब ओवररेटिंग को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला

3870 karod ke sharab overrating
3870 karod ke sharab overrating

रायपुर: 11 अगस्त 2026। 3870 karod ke sharab overrating: प्रदेश में शराब धड़ल्ले से ओवर रेट में बेची जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस पूरे खेल को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।

Table of Contents

शराब की ओवर रेटिंग सरकार में बैठे हुए लोग करा रहे

3870 karod ke sharab overrating: शराब की ओवर रेटिंग सरकार में बैठे हुए लोग करा रहे है। हर ब्रांड की शराब में 10 से 60 रू. तक प्रति बोतल वसूला जा रहा था।

सरकारी आंकड़ों में प्रतिदिन शराब का विक्रय 28 लाख 65 हजार बोतल है, हर बोतल में 10 से 60 रू. अधिक वसूला जा रहा है, 4 करोड़ 29 लाख प्रतिदिन अवैध वसूली, महिनें का 129 करोड़, 1548 करोड़ सालाना, विगत ढाई साल में 3870 करोड़ का शराब ओवर रेटिंग घोटाला इस सरकार ने किया गया है। ईडी बताये कि 3870 करोड़ के शराब घोटाले की जांच कब करेगी?

शराब के काऊंटर में बैठे लोग दावा कर रहे है कि शराब का पैसा ऊपर तक जा रहा

3870 karod ke sharab overrating: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शराब के काऊंटर में बैठे लोग दावा कर रहे है कि शराब का पैसा ऊपर तक जा रहा था।

यह मामला मीडिया में आया और जनता ने विरोध किया तब जाकर कुछ अधिकारियों को सस्पेंड करने की कार्यवाही की गयी। अधिकारी तो सरकार के निर्देश पर काम कर रहे थे उन्हे बलि का बकरा बना दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठित शराब घोटाला चल रहा। हजारों करोड़ रूपये वसूली हो रही है।

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में नकली होलो ग्राम वाली शराब पकड़ाये

3870 karod ke sharab overrating: इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी तब पता चलेगा कितने बड़े-बड़े लोग शामिल है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भाजपा के सरकार में शराब घोटाला हुआ है ईडी, सीबीआई जांच करने से क्यों घबरा रही है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार नकली मिलावटी और अवैध शराब को बिकवा रही है। रायगढ़ में नकली शराब की बाटलिंग हो रही थी। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में नकली होलो ग्राम वाली शराब पकड़ाये।

राजनांदगांव अवैध शराब का केन्द्र बन गया है। बलरामपुर के सरकारी शराब दुकान में बियर के बोतल में गंदा पानी मिला, जगदलपुर में दर्जनों पेटी अवैध शराब पकड़ाई, मध्यप्रदेश से जगदलपुर तक कई जिलों की सीमा पार कर अवैध शराब की निर्बाध सप्लाई बिना सत्ता के संरक्षण के संभव नहीं है।

3870 karod ke sharab overrating: सरकारी शराब दुकानों में दो गल्ले चल रहे है

सरकारी शराब दुकानों में दो गल्ले चल रहे है। बलरामपुर के सरकारी शराब दुकान में जो बियर की बोतल में गंदा पानी निकल रहा है और ऐसे मिलावटी शराब से जो वसूली हो रही है उसका पैसा किस गल्ले में जा रहा है?

नकली और मिलावटी शराब का सरगना कौन है? शराब की काली कमाई में किस-किस की हिस्सेदारी है, छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 5 सालो तक विपक्ष में रहकर शराबबंदी की बड़ी-बड़ी बात करने वाली भाजपा सरकार में आने के बाद शराब की काली कमाई में लग गई है।

3870 karod ke sharab overrating:  विपक्ष में रहकर शराब को लेकर तत्कालीन सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाली भाजपा की सरकार प्रदेश में शराब की खपत बढ़ाने की प्रयास में रोज नये प्रयोग कर रही है।

Read More : 12 अगस्त का पंचांग: हरियाली अमावस्या पर करें दान-पुण्य और शिव की आराधना, लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण