‘आजादी की धुन’ में गूंजेगा देशभक्ति का संगीत, छत्तीसगढ़ के 100 कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति

Aazadi Ki Dhun
Aazadi Ki Dhun

रायपुर। 11.08.2026: Aazadi Ki Dhun: स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के विशेष अवसर पर रायपुर में ‘आजादी की धुन – A Patriotic Concert by 100 Piece Band’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष संगीत समारोह में छत्तीसगढ़ के 100 कलाकार एक साथ मंच पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और संगीत की प्रस्तुति देंगे।

Table of Contents

छत्तीसगढ़ के 100 कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण

Aazadi Ki Dhun: यह विशेष संगीत समारोह 13 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 1500 दर्शकों के शामिल होने की क्षमता है। एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के 100 कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी।

आयोजकों के अनुसार, ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और छत्तीसगढ़ की स्थानीय संगीत प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है।

Aazadi Ki Dhun: A Patriotic Concert by 100 Piece Band’ 

कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति के संगीत के साथ स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम की भावना को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में होगा।

‘आजादी की धुन – A Patriotic Concert by 100 Piece Band’ नाम से आयोजित इस समारोह में लगभग 1500 दर्शकों के शामिल होने की व्यवस्था है। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक दर्शक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

Aazadi Ki Dhun
Aazadi Ki Dhun

Aazadi Ki Dhun: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसके लिए दिए गए QR Code को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकती है।

Aazadi Ki Dhun: आयोजकों ने लोगों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, ताकि वे देशभक्ति से सराबोर इस विशेष संगीत समारोह का हिस्सा बन सकें और छत्तीसगढ़ के 100 कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति का आनंद ले सकें।

Read More छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी ₹3,935 करोड़ पहुंची