नई दिल्ली; 24 जुलाई । 26 din bad sonam wangchuk toda anshan : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जारी अपना 26 दिन का अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अस्पताल में अनशन तोड़ा।
वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी जानकारी
26 din bad sonam wangchuk toda anshan : वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि अनशन समाप्त करने से जुड़ी शर्तों की जानकारी वह अलग से एक वीडियो संदेश के माध्यम से साझा करेंगे।
Just now in the presence of Union Ministers Sh. JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break… pic.twitter.com/RFCet7Oksy
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम जारी अपने वीडियो संदेश में भरोसा दिलाया
26 din bad sonam wangchuk toda anshan : इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम जारी अपने वीडियो संदेश में भरोसा दिलाया था कि पेपर लीक के मामलों पर सरकार सख्त कदम उठाएगी और इस संबंध में कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसके बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया।
Read More : दिल्ली पुलिस का एक्शन, पाकिस्तान से जुड़े 480 सोशल मीडिया हैंडल बंद













