हैदराबाद, 23 जुलाई । nmdc ki pahal : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 23 से 26 जुलाई तक बैलाडीला क्षेत्र के ग्रामीण कबड्डी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत ‘बैलाडीला कबड्डी लीग’ का आयोजन कर रही है।
बचेली और किरंदुल क्षेत्र की 24 टीमें हिस्सा लेंगी
nmdc ki pahal : प्रतियोगिता में बचेली और किरंदुल क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाली 24 टीमें हिस्सा लेंगी। बचेली क्षेत्र से मोलसनार, दुगेली, पाढ़ापुर, बेनपाल, बड़े कमेली, कमालूर, झिरका, धुरली, गामावाड़ा, नेरली, बड़े बचेली, मसेनार, गंजेनार और भांसी गांवों की टीमें भाग लेंगी। वहीं किरंदुल क्षेत्र से कोडेनार, कड़मपाल, मदाड़ी, चोलनार, टिकनपाल, कलेपाल, समलवार, मड़कामिरास, हिरोली, कुटरेम, गुमियापाल और तनेली के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
किरंदुल फुटबॉल स्टेडियम और बचेली हॉकी मैदान में खेले जाएंगे
nmdc ki pahal : लीग के मुकाबले किरंदुल फुटबॉल स्टेडियम और बचेली हॉकी मैदान में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन समारोह एनएमडीसी टाउनशिप बचेली स्थित हॉकी मैदान में आयोजित होगा। आयोजन के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है तथा मैदान पर सिंथेटिक रबर मैट बिछाई जा रही है।
एनएमडीसी की ओर से खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी
nmdc ki pahal : एनएमडीसी की ओर से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट और प्रतियोगिता के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों का होगा सम्मान
nmdc ki pahal : प्रतियोगिता के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, एनएमडीसी हैदराबाद मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बैलाडीला लौह अयस्क परियोजना (किरंदुल एवं बचेली) के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
एनएमडीसी ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रही
nmdc ki pahal : एनएमडीसी का यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कंपनी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य करते हुए स्थानीय समुदायों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
Read More : कांग्रेस का आरोप: भाजपा ने पत्थर, लाठी और आंसू गैस के सहारे किया हमला















