कॉकरोच जनता पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

CJP removed Vijeta Dahiya from post
CJP removed Vijeta Dahiya from post

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026 । CJP removed Vijeta Dahiya from post: राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है।

Table of Contents

CJP removed Vijeta Dahiya from post:यह फैसला ऐसे वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया

यह फैसला ऐसे वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया, जिन्हें पार्टी ने असंवेदनशील आचरण बताया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग के दौरान विजेता दहिया के कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें उनका व्यवहार पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप नहीं पाया गया।

हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया की अत्यंत असंवेदनशील हरकतों की कड़ी निंदा करते हैं

CJP removed Vijeta Dahiya from post: बयान में कहा गया, “हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया की अत्यंत असंवेदनशील हरकतों की कड़ी निंदा करते हैं।ऐसे समय में, जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस हिंसा का सामना कर रही थी, उनका व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य था।

यह गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है और हमारे आंदोलन के मूल सिद्धांतों के विपरीत है।” पार्टी ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विजेता दहिया को तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद से हटाया जा रहा है।साथ ही उन्हें पार्टी की सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों और दायित्वों से भी मुक्त कर दिया गया है।

बता दें कि 20 जुलाई को जब बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च करने की कोशिश में लगे हुए थे और इस दौरान लाठीचार्ज भी किया गया।

विजेता दहिया आंदोलन में नहीं थे उनका बर्गर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

CJP removed Vijeta Dahiya from post: बताया जा रहा है कि इस दौरान विजेता दहिया आंदोलन में नहीं थे। उनका बर्गर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि, दहिया का कहना है कि वह प्रदर्शन खत्म होने के बाद फ्रेश होने के लिए घर गए थे। उन्हें भूख लगी थी इसी कारण बर्गर खा लिया था। इसमें कोई गलत बात नहीं है।

CJP removed Vijeta Dahiya from post:  उन्होंने यह भी कहा कि इस बात पर विवाद प्रदर्शन में शामिल लोग नहीं कर रहे, बल्कि वे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, जो इस मार्च में कभी शामिल नहीं हुए। सीजेपी की तरफ से कहा गया है कि 21 जुलाई को भी जंतर-मंतर और उसके आस-पास भारी भीड़ जमा हो गई है।

CJP removed Vijeta Dahiya from post: धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा। हम भी मौके पर मौजूद हैं और अपने प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल मदद दे रहे हैं। हम जरूर जीतेंगे।

Read Moreदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति