चित्रकूट, 8 जुलाई (आईएएनएस)। chitrakut se yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर एक साथ कई मोर्चों पर हमला बोला। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित हो चुकी है, लोगों की गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे ट्रस्ट पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
चित्रकूट से कांग्रेस और सपा पर मुख्यमंत्री योगी का निशाना
chitrakut se yogi : उन्होंने आरोप लगाया कि जो दल कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वही आज आस्था की राजनीति कर रहे हैं। चित्रकूट में 951 करोड़ रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अचानक सक्रिय हो गई हैं।
शपथपत्र में भगवान राम को काल्पनिक बताया
chitrakut se yogi : उन्होंने आरोप लगाया कि जो दल वर्षों तक अयोध्या और भगवान राम का विरोध करते रहे, उन्हें अब राजनीतिक मुद्दा मिल गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने रामसेतु को तोड़ने का प्रयास किया था और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल शपथपत्र में भगवान राम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने सवाल किया कि यदि राम और कृष्ण काल्पनिक हैं तो अयोध्या, चित्रकूट, मथुरा, वृंदावन और बरसाना जैसे आस्था के केंद्रों का अस्तित्व कैसे है।
सरकार ने तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया
chitrakut se yogi : राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद सरकार ने तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। जांच में छह लोग चोरी में शामिल पाए गए हैं और दो अन्य पर साजिश रचने का आरोप है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
सपा और कांग्रेस ने अयोध्या को बदनाम करने का अभियान चला रखा है
chitrakut se yogi : उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होना अलग बात है, लेकिन इसके आधार पर पूरे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बदनाम करना या उस पर उंगली उठाना उचित नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामभक्तों पर कभी गोली चलाने वाले लोग आज आस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अयोध्या को बदनाम करने का अभियान चला रखा है, जबकि देश का हर रामभक्त अयोध्या के सम्मान और गौरव के साथ खड़ा है।
दोनों दलों का दोहरा चरित्र देखकर गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए
chitrakut se yogi : मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में विकास के बजाय कब्रिस्तानों की चारदीवारी पर धन खर्च किया जाता था और जमीनों को वक्फ के नाम पर दर्ज कराया जाता था। उन्होंने कहा कि जब वक्फ कानून में बदलाव हुआ तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उसके विरोध में एक साथ खड़ी हो गईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों दलों का दोहरा चरित्र देखकर गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए। .
सपा ने मेडिकल कॉलेज से हटाया आंबेडकर का नाम
chitrakut se yogi : उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने कन्नौज में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज से उनका नाम हटाने का काम किया। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन परंपरा का सम्मान नहीं करती और उसकी राजनीति परिवारवाद तथा वंशवाद तक सीमित है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया के समय रामायण मेले की शुरुआत हुई थी
chitrakut se yogi : मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के समय रामायण मेले की शुरुआत हुई थी, लेकिन आज के समाजवादी राम और कृष्ण से दूरी बनाकर चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीति केवल एक परिवार तक सीमित है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले चित्रकूट उपेक्षा, भय और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया था।
चित्रकूट देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है
chitrakut se yogi : आज कानून-व्यवस्था में सुधार, पर्यटन विकास और आधारभूत ढांचे के विस्तार के कारण चित्रकूट देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने लोगों से जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के पास विकास का कोई विजन नहीं है। –आईएएनएस विकेटी/डीकेपी
Read More : चंदा चोरी रोकने के लिए ट्रस्टों में पारदर्शिता जरूरी, सीसीटीवी से हो निगरानी: दिनेश फलाहारी
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















