रायपुर, 03 जुलाई । Sai Cabinet on July 8 ahead : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 08 जुलाई को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। आगामी विधानसभा मानसून सत्र से पहले होने जा रही इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों विचार
Sai Cabinet on July 8 ahead : बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। इसके अलावा आगामी विधानसभा मानसून सत्र के एजेंडे, सरकार की विधायी तैयारियों तथा विभिन्न विभागों के लंबित विषयों की समीक्षा भी की जा सकती है।
कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र की रणनीति
Sai Cabinet on July 8 ahead : सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र की रणनीति, विभिन्न विधेयकों को मंजूरी, नई नीतियों तथा विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा कर सकती है।
राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा
Sai Cabinet on July 8 ahead : राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि बैठक के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रारंभिक स्तर पर विचार-विमर्श हो सकता है। हालांकि सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी चर्चाओं को फिलहाल केवल राजनीतिक अटकलों के रूप में ही देखा जा रहा है।
राज्य सरकार के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण
Sai Cabinet on July 8 ahead : राज्य सरकार के लिए यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसके बाद विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित होना है। ऐसे में सरकार सत्र के दौरान विपक्ष के संभावित मुद्दों, जनहित से जुड़े विषयों तथा विधायी कार्यों को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सकती है।
अब सभी की निगाहें 8 जुलाई की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां लिए जाने वाले निर्णय प्रदेश की प्रशासनिक और राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Read More : सीएम विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान














