प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुआ बड़ा हादसा: 8 फीट की ऊंचाई से गिरा ठेका श्रमिक, हुई मौत

Big Accident at Prakash Industries
Big Accident at Prakash Industries

जांजगीर-चांपा: Big Accident at Prakash Industries: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को बड़ा हादसा। करीब 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई के दौरान ठेका श्रमिक अचानक निचे गिर गया।

Big Accident at Prakash Industries: घटना से प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया

घटना से प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया,  इलाज के दौरान ठेका श्रमिक की हुई मौत। मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कवर के रूप में की गई  है।  

जानकारी के मुताबिक, घटना करीब दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच की है।  सभी मजदूर काम में जुटे हुए थे, ठेकेदार श्याम लाल साहू के सुपरविजन में गोरेलाल काम कर रहा था। वह 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई कर रहा था।  अचानक ठेका श्रमिक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।  

Big Accident at Prakash Industries: प्रबंधन ने तत्काल ठेका श्रमिक को उपचार के लिए जांजगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, मामले में चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Read More : वेनेजुएला भूकंप: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद